फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   moharram celebrated

अकीदत के साथ निकाला मोहर्रम का जुलूस

Thu, 13 Oct 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Oct 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
moharram celebrated
फरेंदा में मोहर्रम के जुलूस के दौरान युवाओं ने करतब दिखाए। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। मोहर्रम के दसवीं का जुलूस बुधवार को अकीदत के साथ निकला। या हुसैन के नारों के बीच अखाड़ों के खिलाड़ियों ने अपने कला कौशल का प्रदर्शन किया। नगर के मऊपाकड़ से सक्सेना चौराहे तक जुलूस में युवकों ने तरह-तरह के करतब दिखाए और थकरी खेली। 
विज्ञापन


सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, दोपहर 2 बजे परंपरागत तरीके से ताजियेदार अपने ताजिये लेकर इस्टेट परिसर पहुंचे और फिर कतारबद्ध ढंग से अमरपुरवां, गोपाल नगर, रोडवेज बस स्टैंड, पुलिस चौकी, चीनी मिल होते बीजापार स्थित कर्बला पर ताजिये को दफन किया। इस दौरान शानेअली अखाड़ा नौका टोला, इस्लामिया अखाड़ा मिस्कारी टोला, गाजिया अखाड़ा गजरु टोला, या अली अखाड़ा पोखरा टोला, कादिरी अखाड़ा गेरमा, गौस पाख अखाड़ा मुहम्मदपुर, मसऊद गाजिया अखाड़ा बीजापर ख़ास, कादिरी अखाड़ा बैजनाथपुर के खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।
विज्ञापन


ताजियादारों व अखाड़े के खिलाड़ियों के लिए उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कमेटी ने शरबत की व्यवस्था की थी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़े को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव कुमार रौनियार, कोषाध्यक्ष शैलेष सुल्तानिया, प्रमोद अग्रवाल, दिलीप सुल्तानिया, शिब्बू बनारसी, नसीम अहमद, शाह अल्तमस, जाहिद अली रायनी, मुहम्मद इकलाख, रियाजुद्दीन, मेहरुद्दीन, शमशाद अहमद, फैजान अहमद, प्रमोद शर्मा, मुर्तुजा हुसैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के सिंदूरिया, मिठौरा, भगाटार, पतरेंगवा, रामपुरमीर, पिपरा कल्याण, सोनवल, परसामीर, मोरवन आदि ग्राम सभाओं में शांतिपूर्ण ढंग से मोहर्रम पर्व मनाया गया। दशहरा और मोहर्रम एक साथ होने से पुलिस की व्यवस्था चौकस रही। सिंदूरिया स्थित कर्बला में बारह ग्राम सभाओं के ताजिए आते हैं। इस दौरान चौराहे थकरी खेलने वाले, तासा बजाने वालों को देखने के लिए भीड़ जुटी रही। इस साल इन ग्राम सभाओं से 150 ताजियादार ताजिया लाए थे। आगे-आगे तासा बजाने वाले चल रहे थे और पीछे ताजियादार नारे लगा रहे थे। सिंदूरिया कमेटी के अलीराजा सदर, प्रबंधक सहाबुद्दीन, आशिक अली पतरौल, अख्तर, अजीम शाह आदि ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को धन्यबाद दिया।


फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, बुधवार को दोपहर बाद कस्बे में मोहर्रम का जुलूस निकला। विभिन्न अखाड़ों के युवाओं ने हिंदुस्तान  जिंदाबाद के नारों के साथ करतब दिखाया। हुसैनी अखाड़ा के साबिर अली, साहिद अली, गुड्डू उस्ताद, साजिद अली आदि ने पाक नापाक, सेना के सर्जिकल स्ट्राइक का करतब दिखा कर लोगों को आकर्षित कर दिया। गाजी अखाड़ा के गुलाम हैदर, सिब्बू, मुहम्मद अल्ला रखा, जावेद अली, इकलाख हुसैन आदि ने भी करतब दिखाया। क्षेत्र के गुजरपुरवा, फरेंदा बुजुर्ग, लेजार महदेवा, उदितपुर, भगवतनगर परसिया, परासखाड़ आदि जगहों पर मोहर्रम का त्योहार शांति पूर्वक मनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed