फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Modi made the country strong and self-reliant: Pankaj Chaudhary

मोदी ने देश को मजबूत व आत्मनिर्भर बनाया : पंकज चौधरी

Tue, 09 Jan 2024 09:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 09 Jan 2024 09:36 PM IST
विज्ञापन
Modi made the country strong and self-reliant: Pankaj Chaudhary
धानी बाजार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को मजबूत बनाने के लिए संकल्प लिया है। इसको लेकर देश को आत्मनिर्भर बनाने की ओर अग्रसर है। विश्व के पटल पर देश का मान बढ़ा है। सरकार की योजनाओं का लाभ देश के प्रति नागरिक को मिल रहा है।
विज्ञापन

ये बातें धानी के ग्राम सभा सिकंदराजीतपुर और कानापार में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कही।
मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि मोदी के शासन काल में भारत विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। लोगों को योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के मिल रहा है। देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि सरकार ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास, उज्जवला गैस योजना, किसान सम्मान निधि सहित कई योजनाएं संचालित की। इससे देश की महिलाएं भी सशक्त हुई हैं। वर्षों से लंबित फरेंदा महराजगंज रेलवे लाइन का सपना साकार होने जा रहा है। इससे जिले का विकास और तेजी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विवेका पांडे, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष फरेंदा राजेश जायसवाल, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्रनाथ त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी धानी कृष्णकांत शुक्ला ने संबोधित किया। इस दौरान ग्राम प्रधान कानापार संजय सहानी, रमेश शर्मा, अजय मणि, डाॅ. उमेश त्रिपाठी, छठठू सिंह, पियूष मणि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed