फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   MNREGA: Workers working only on the portal, no one found at the work site

मनरेगा : पोर्टल पर ही काम कर रहे मजदूर, कार्यस्थल पर नहीं मिला कोई

Tue, 20 Jan 2026 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
MNREGA: Workers working only on the portal, no one found at the work site
बूढ़ाडीह में चकबंद कार्य से नदारद मजदूर।
बूढ़ाडीह गांव में पोर्टल पर दर्ज थे 51 मजदूर, मौके पर कोई मजदूर नहीं मिला
विज्ञापन

कागज में हो रहा काम, कार्य स्थल पर फोटो खींचवाने के बाद चले जाते हैं मजदूर
महराजगंज/निचलौल। मनरेगा (वीबी-जी राम जी) में फर्जी हाजिरी से सरकारी रकम के बंदरबांट की कोशिश का मामला लगातार उजागर हो रहा है। नया मामला निचलौल के बूढ़ाडीह, बलहीखोर, गौरा निपानिया, सण्डा खुर्द गांव से जुड़ा है। पड़ताल के दौरान कार्यस्थल पर मजदूरों की संख्या पोर्टल पर दर्ज संख्या से कम मिली या मौके पर मजदूर मिले ही नहीं। जिम्मेदारों की लापरवाही से एकतरफ जरूरतमंदों का काम नहीं मिल रहा है तो दूसरी ओर अपात्रों का नाम दर्ज कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।
सोमवार को पड़ताल के दौरान हाजिरी में झोल मिला। ब्लॉक से करीब छह किलोमीटर दूर सिसवा रोड स्थित गांव बूढ़ाडीह गांव के उत्तर पूरब सिवान में बृजराज के खेत से जंगल के बंधे तक चकबंद कार्य जारी है। पोर्टल पर 51 मजदूर काम कर रहे हैं लेकिन जमीनी हकीकत में चकमार्ग पर कोई मजदूर कार्य करता नहीं मिला। चकबंद के बगल में गन्ने की छिलाई कर रहे किसान रमेश, सावित्री ने बताया कि वह लोग जब सुबह आए तो कुछ मजदूर थे। जो कुछ देर बाद लौट गए। इसी तरह ब्लॉक से नौ किलोमीटर दूर स्थित गांव बलहीखोर में बड़ी नहर से दक्षिण बगेदु के खेत तक नाला खुदाई का कार्य कराया जा रहा है। यहां पर महज पांच मजदूर कार्य करते मिले। जबकि मनरेगा पोर्टल पर जिम्मेदारों की ओर से 55 मजदूरों की हाजिरी लगाई गई थी। कार्य कर रहे मजदूर ने हिचकिचाते हुए बताया कि कुछ मजदूर खाना खाने के लिए घर चले गए है।
विज्ञापन

सबसे हैरान करने वाली तस्वीर तो ब्लॉक से करीब 12 किलोमीटर दूर गांव गौरा निपानिया के पूरब सिवान में कैलाश के खेत से सेरवा सिवान तक चकबंद कार्य स्थल पर देखने को मिला। चकबंद के बगल में ईंट भट्टे पर काम कर रहे एक व्यक्ति सुरेंद्र ने बातचीत में कहा कि यहां पर पिछले करीब तीन चार दिनों से काम नहीं हो रहा है। कुछ मजदूर आते हैं और फोटो खिंचाने के बाद लौट जाते हैं। हालांकि मनरेगा पोर्टल पर जिम्मेदारों की ओर से 74 मजदूरों की हाजिरी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ऐसा ही नजारा ब्लॉक क्षेत्र के करीब 14 किलोमीटर दूर सण्डा खुर्द में देखने को मिला। क्योंकि गांव के पूरब नहर पटरी के किनारे जहीर खान के खेत से रामप्रताप के खेत तक नाला खुदाई कार्य स्थल पर कोई मजदूर नहीं मिला। जबकि जिम्मेदारों की ओर से मनरेगा पोर्टल पर 98 मजदूर की हाजिरी लगाई गई है।हालांकि खेत में काम कर रहे किसान रवि ने बताया कि पिछले कई दिनों से काम करने के लिए मजदूर आ रहे थे। आज भी कुछ मजदूर काम के लिए आए हुए थे लेकिन कुछ देर बाद लौट गए।
वर्जन
अगर इस तरह के मामले हैं तो जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। योजना का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास जारी है।
-महेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी
-------------------
मनरेगा योजना के तहत विकास करने के नाम पर जिम्मेदारों की ओर से जमकर धांधली की जा रहीं है। मामले की जांच तो होती है। लेकिन जिम्मेदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है।

-सुबास, बलहीखोर
मनरेगा में मजदूरों की हाजिरी लगाने में गड़बड़ी हो रही है। असल मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। जैसे-तैसे नाम दर्ज कर रकम का बंदरबांट किया जा रहा है। मामले की जांच होनी चाहिए।
-तारा देवी, बूढ़ाडीह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed