फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Minority Feeling save in the BJP goverment

अल्पसंख्यक अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे- कुंवर बासिल अली

Sat, 28 Aug 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Minority Feeling save in the BJP goverment
अल्पसंख्यक अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे: कुंवर बासिल अली
विज्ञापन

महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के सिद्धांत पर काम कर रही है। मोदी और योगी के शासन में अल्पसंख्यक अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सभी लोग 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को मतदान करने का मन बना चुके हैं। 2022 में फिर से उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता की सरकार बनेगी। अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यकों को अधिक से अधिक भारतीय जनता पार्टी में जोड़ने के अपने दायित्व पूर्ण करेगा।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने पार्टी कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कही। उन्होंने कहा कि कोविड संकट में प्रदेश को महामारी से सुरक्षित करने में सफलता पूर्वक कार्य किया और नियंत्रित किया। गरीबों को मुफ्त राशन भी देने का कार्य हो रहा है। मुख्यमंत्री का प्रयास है कि कोई भूखा न सोए, भूख से किसी की जान न जाए। सरकार जाति धर्म से ऊपर उठकर देश के लोगों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। कोविड काल हो या खाड़ी देश का संकट, बिना भेद भाव के अपने देशवासियों को सुरक्षित लाने का कार्य सरकार ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस की सरकारों ने अल्पसंख्यकों को अपना वोट बैंक बनाकर रखा। उनके विकास की चिंता नहीं की। प्रधानमंत्री आवास ,शौचालय, विद्युतीकरण, मुफ्त बिजली कनेक्शन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना जैसी तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में कोई भेद भाव नहीं हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दानिश आजम, प्रदेश उपाध्यक्ष कामरान खान, प्रदेश मंत्री खुर्शीद आलम, क्षेत्रीय अध्यक्ष नसीरूद्दीन अंसारी, जिला अध्यक्ष राही मासूम रजा, क्षेत्रीय मंत्री अहमद आलम, जिला महामंत्री जमशेद आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष एके क्षेत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed