{"_id":"671d56e16ad85b86980fa53a","slug":"minor-girl-sitting-at-lovers-door-for-marriage-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-134429-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रेमी के दरवाजे पर शादी के लिए बैठी नाबालिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रेमी के दरवाजे पर शादी के लिए बैठी नाबालिग
Sun, 27 Oct 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
पनियरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में निवासी एक नाबालिग प्रेमियों की प्रेम कहानी चर्चा का विषय बन गई है। प्रेमिका अपने प्रेमी के दरवाजे पर दो दिन से बैठी है। प्रेमी व उसके परिजन ताला बंद कर घर से फरार हो गए है। वह प्रेमी के घर के सामने स्थित एक विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ती है और दूसरे विद्यालय में प्रेमी हाईस्कूल का छात्र है।
जानकारी के अनुसार, नाबालिग की शादी दो वर्ष पूर्व उसके परिजनों ने राजस्थान में किसी से कर दी थी। कुछ दिन रहने के बाद वह वहां से भाग कर अपने घर आ गई और आठ महीने से यहीं रह रही है। वह बार-बार कह रही है कि उसके प्रेमी ने ही फोन कर बुलाया था। अब वह शादी करने की जिद पर अड़ी है और दो दिनों से लड़के के दरवाजे पर बैठी है। लड़का व उसके परिजन घर में ताला बंद कर फरार हो गए हैं। घर पर दादी ही मौजूद हैं। इधर, लड़की के मां-बाप भी घर से गायब है। कारण उनको भी डर है कि नाबालिग की शादी राजस्थान में करने के मामले में कहीं पूछताछ न हो। थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह के अनुसार, तहरीर नहीं मिली है।