फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   minister,program

आज शहीदों के परिजनों को सम्मानित करेंगे प्रभारी मंत्री

Thu, 04 Feb 2021 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
minister,program
चौरीचौरा शताब्दी समारोह : विशुनपुर गबड़ुआं स्थित शहीद स्मारक पर होगा कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी बृहस्पतिवार को जिले में चौरीचौरा शताब्दी समारोह पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यहां वे वंदेमातरम गायन के बाद शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी करेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि प्रभारी मंत्री सुबह साढ़े नौ बजे घुघली ब्लॉक के शहीद स्मारक स्थल विशुनपुर गबड़ुआं में हिस्सा लेंगे। सुबह 10 बजे से शहीद स्थल पर आयोजित गायन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 10.15 बजे से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीदों के परिजनों को सम्मानित करेंगे। 11 बजे चौरीचौरा शताब्दी समारोह के शुभारंभ कार्यक्रम से जुड़कर प्रधानमंत्री के विचारों को सुनेंगे। दोपहर दो बजे से भाजपा जिला समन्वय समिति की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। ढाई बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्र व प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई
मुख्य विकास अधिकारी ने जल को संरक्षित किए जाने को लेकर नेहरू युवा केंद्र के वालंटियरों को शपथ दिलाई। कार्यालय कक्ष में शपथ दिलाते हुए उन्होंने कहा कि जल का संचयन अत्यंत आवश्यक है। ऐसा न करने पर हमें भविष्य में कठिनाई होगी। इस अवसर पर युवा समन्वयक सीमा पांडेय, वीपी सिंह, शिरोमणि दूबे, यशवंत पटेल, अंगद कुमार, राममूरत पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह साढ़े आठ बजे निकलेगी प्रभातफेरी
वंदेमातरम गायन के वीडियो की अपलोडिंग प्रारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। चौरीचौरा शताब्दी समारोह के क्रम में बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को लिंक उपलब्ध कराया गया। इसके बाद सैल्यूट के साथ वंदेमातरम के समूह गान हुआ और वीडियो अपलोडिंग शुरू हो गई। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तक वीडियो अपलोड किया जा सकेंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि लिंक विद्यार्थियों को उपलब्ध करा दिया गया है। इस पर वीडियो की अपलोडिंग भी प्रारंभ करा दी गई है। बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसके बाद वे प्रार्थना सभा में वंदेमातरम का समूूूह गान करेंगे। दोपहर 12 बजे तक आने वाले वीडियो को देखने के उपरांत ही जिले से अपलोड कराए गए वीडियो की स्थिति जानी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed