फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Minister of state finace will come today

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के स्वागत में पार्टी के झंड़े से सजा शहर

Wed, 18 Aug 2021 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Minister of state finace will come today
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के स्वागत के लिए सजा नगर
विज्ञापन

महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बुधवार की सुबह 10 बजे जिले की सीमा में बेलसर पहुंचेंगे। यहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद जिले में अन्य स्थानों पर भ्रमण करते हुए महराजगंज शहर के महालक्ष्मी लॉन में पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। भाजपा के झंडे एवं पोस्टर से शहर पट गया है। जिले में सभी प्रमुख स्थानों पर स्वागत के लिए पोस्टर लगाया गया है।
शहर में फरेंदा रोड, कॉलेज रोड, जिला उद्योग चौराहा समेत अन्य स्थानों पर भाजपा का झंडा एवं पोस्टर लगा हुआ है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के स्वागत के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी स्वागत के लिए तैयार हैं। जिले में जगह- जगह पोस्टर लगाया गया है। सिसवां विधान सभा के वरिष्ठ भाजपा नेता अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री की सभा शहर में महालक्ष्मी लान में होगी। यहां लोगों के बैठने की बेहतर व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल पर भ्रमण कर व्यवस्था बेहतर ढंग से करने का प्रयास किया गया है। पार्किंग की व्यवस्था अलग की गई है। बेलसर में स्वागत के बाद केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री धानी, फरेंदा, कोल्हुई, नौतनवां, ठूठीबारी, गडौरा, निचलौल, मिठौरा से भ्रमण कर सीधे महराजगंज शहर में आएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता ही नहीं जिले की जनता भी स्वागत के लिए तैयार है।
विज्ञापन

भाजपा के जिला महामंत्री ऋषि त्रिपाठी ने बताया कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का ऐतिहासिक स्वागत जिले की जनता करेगी। निर्धारित स्थानो पर पार्टी के कार्यकर्ता एवं लोग स्वागत के लिए तैयार हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास ने बताया कि स्वागत की तैयारी पूरी हो चुकी है। कार्यक्रम को यागदार बनाने के लिए पूरी कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत करने के मसले पर चर्चा
कोल्हुई। कस्बे में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के स्वागत को लेकर फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कस्बे के मैरिज हाल में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का प्रथम आगमन होने जा रहा है। सभी लोग उनका स्वागत ऐतिहासिक रूप से करें। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कोल्हुई प्रदीप पांडेय, मधुर सिंह, अरुण राय, रिंटू सिंह, मनोज राय, रमेश सिंह, पंकज सिंह, महेंद्र राय, श्रीराम जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed