{"_id":"68a4e697fab151846502423f","slug":"middle-aged-man-dies-after-roof-eaves-fall-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-157467-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: छत का छज्जा गिरने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: छत का छज्जा गिरने से अधेड़ की मौत
विज्ञापन
महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बरवाराजा बरईपट्टी में मंगलवार की सुबह मकान की छत पर चढ़ा एक अधेड़ छज्जा टूटने से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर के लिए निकले ही थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरवाराजा बरईपट्टी निवासी शंभूनाथ प्रजापति (55) मंगलवार की सुबह में किसी जरूरी कार्य से अपने मकान की छत पर चढ़े थे। इस दौरान छत का छज्जा टूट गया और वे मलबे के साथ नीचे गिर गए। घटना में शंभू गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। परिजन उनको लेकर बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर जा रहे थे कि रास्ते में ही मृत्यु हो गई। शंभूनाथ के मृत्यु की सूचना उनके बेटे परशुराम ने बागापार चौकी की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। बागापार चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -