{"_id":"57f69d6a4f1c1b807f26faf3","slug":"mgnrega-workers-purification-sacrifice-wit","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा कर्मचारियों ने बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा कर्मचारियों ने बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
यज्ञ किया
- फोटो : अमर उजाला
मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को चौथे दिन मनरेगा कर्मचारियों ने विकास भवन के समक्ष प्रदेश सरकार के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया।
मनरेगा कर्मचारी दिलीप गौतम ने कहा कि मांगों को लेकर प्रदेश सरकार से गुहार लगाई और चेतावनी भी दिए। लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगा। मांगे पूरा होने तक कार्य नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि समस्त कर्मचारी 13 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाले धरने को सफल करने के लिए तैयारी कर लें।
उन्होंने सभी मनरेगा कर्मचारियों से अपील किया कि 12 अक्टूबर को लखनऊ के लिए कूच करें। ताकि 13 को समय से पहुंच कर धरना को सफल किया जा सके। संत कुमार वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार को मनरेगा कर्मचारियों के साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार कर रही है। इससे मनरेगा कर्मचारियों को सारी सुविधाओं से वंचित कर दिया गया है। इस तरह मनरेगा कर्मचारी अपने आप का शोषित महसूस कर रहे हैं। माधव प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार मनरेगा कर्मचारियों को लेकर चिंतनशील नहीं है। लेकिन मनरेगा कर्मचारी भी अब चूप नहीं बैठेंगे।
इस दौरान माधव प्रसाद द्विवेदी, रामाआज्ञा प्रसाद, अविनाश शुक्ल, यशवंत यादव, संदीप सिंह के अलावा तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।