{"_id":"66708245200050db8e0eaffc","slug":"meritorious-high-school-students-will-get-a-scholarship-of-rs-10000-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-124825-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हाईस्कूल के मेधावियों को मिलेगी 10 हजार रुपये छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हाईस्कूल के मेधावियों को मिलेगी 10 हजार रुपये छात्रवृत्ति
Tue, 18 Jun 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 18 Jun 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। हाईस्कूल की परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों के लिए विद्याधन छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है। इसके तहत चयनित विद्यार्थियों को 10 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लाने वाले 10 वीं पास छात्र ही आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड), सीबीएसई बोर्ड पास विद्यार्थी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए छात्रों को www.vidhyadhan.org वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसकी अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है।
शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि पात्रता को पूरा करने वाले विद्यार्थी ही योजना का लाभ ले सकेंगे। चयनित लाभार्थी को 10 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। जारी किए गए पत्र में बताया गया है कि 2024 यूपी बोर्ड के छात्रों को आवेदन के लिए 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक होने पर ही वह पात्र होंगे, जबकि सीबीएसई के छात्रों के आठ सीजीपीए व दिव्यांग विद्यालयों के लिए 65 प्रतिशत अंक के साथ 6.5 सीजीपीए (संचयी ग्रेड प्वाइंट औसत) होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
दो लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों के बच्चों को ही योजना में शामिल किया जाएगा। योजना के लिए यदि छात्रा बेहतर प्रदर्शन करता है तो उसे इंटर की शिक्षा के दौरान भी 10 हजार रुपये मिलेंगे। इसके बाद यदि छात्र का प्रदर्शन ठीक रहता है तो योजना के तहत आगे भी उसे डिग्री कोर्स को संचालित करने पर 15 से 75 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। हाल ही में संचालित हुई इस योजना के तहत में समस्त माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भी अवगत कराया गया है।
आवश्यक प्रमाण पत्र और नियम
-80 प्रतिशत या इससे अंक लाने वाले कर सकेंगे आवेदन।
-दो लाख रुपये वार्षिक आय परिवार के बच्चे किए जाएंगे चयनित।
-दिव्यांग छात्रों के लिए 65 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता।
-एक फोटो, हाईस्कूल परीक्षा का अंकपत्र, प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।
छात्रवृत्ति योजना के लिए विद्यार्थी विद्याधन योजना की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में सभी स्कूलों को जानकारी दे दी गई है।
-अमरनाथ रॉय, डीआईओएस