{"_id":"646678a2aa5af26dfe0efea6","slug":"mercury-reached-40-degrees-maharajganj-news-c-7-1-172375-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गर्मी से लोग बेहाल, 40 डिग्री पर पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गर्मी से लोग बेहाल, 40 डिग्री पर पहुंचा पारा
Fri, 19 May 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 19 May 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। गर्मी अब अपना रंग दिखाने लगी है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। तेज धूप के साथ हवा के कारण समस्या हो रही है। सदर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने बताया कि ऐसे मौसम में शरीर में पानी की कमी हो जाती है। पेयजल का सेवन करते रहे। किसी प्रकार की समस्या महसूस होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। उधर, किसानों का कहना है कि मौसम में इसी तरह गर्मी रही तो नर्सरी लगाने में परेशानी होगी।
...
लू और धूप को झेलते हैं रोडवेज स्टेशन पर यात्री
महराजगंज डिपो से बस की सफर करने वाले यात्री धूप में खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं। यहां न तो पेयजल का इंतजाम है और न ही बैठने की व्यवस्था। यात्रियों ने बताया कि शासन की ओर से बस स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का दवा किया जाता है, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
..
लो वोल्टेज से जूझ रही जनता
शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक इस समय लोग लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। उपभोक्ताओं ने कहा कि बिजली के बिल को लेकर बिजली निगम के अधिकारी समय-समय पर कार्रवाई करते रहते हैं, लेकिन लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने का प्रयास नहीं किया जा रहा है।