फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mercury dropped due to westerly winds, cold started increasing

Maharajganj News: पछुआ हवाओं से लुढ़का पारा, बढ़ने लगी ठंड

Sun, 17 Nov 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 17 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mercury dropped due to westerly winds, cold started increasing
महराजगंज। नवंबर का पहला पखवाड़ा बीतते ही ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पछुआ हवाओं के कारण पारा तेजी से लुढ़कने लगा है, जिससे ठंड में इजाफा होने लगा है। पिछले तीन दिन से लगातार कोहरे की अवधि न सिर्फ बढ़ रही है, बल्कि घना कोहरा होने के चलते दृश्यता में भी गिरावट देखने को मिल रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पछुआ हवाओं की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

ठंड में इजाफे का क्रम लगातार जारी है। शनिवार की रात लगभग 11 बजे कोहरा इस कदर घना हो गया कि स्ट्रीट लाइट की रोशनी भी ऊपर देखने पर टिमटिमाती दिखी। सुबह के समय तेज कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही और वाहन चालक फाॅग लाइट व इंडीकेटर की मदद से वाहन काफी हल्की गति से चलाने पर मजबूर रहे। सुबह 11 बजे कोहरे के छंटने का सिलसिला शुरू हुआ तो एक घंटे बाद मौसम कुछ साफ हो सका। दोपहर बाद धूप कुछ देर के लिए जरूर खिली, लेकिन कमजोर महसूस की गई। हालांकि, धूप के कारण तापमान कुछ जरूर बढ़ा, लेकिन ठंड महसूस होती रही। रात गहराने पर घने कोहरे के प्रभाव में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई।
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज में भूगोल विभागाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि हवा के कारण तेजी से तापमान गिरेगा। आने वाले दिनों में बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed