फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   memorandum submitted regarding ration shop

राशन की दुकान आवंटित करने को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन ़

Tue, 06 Oct 2020 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
memorandum submitted regarding ration shop
राशन की दुकान आवंटित करने को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

- घुघुली क्षेत्र के ग्राम किशुनपुर के ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। घुघुली ब्लॉक के ग्राम किशुनपुर के ग्रामीणों ने बैठक के माध्यम से राशन दुकान संचालक का चयन करने पर जोर दिया। साथ ही एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर समस्या का अविलंब निदान कराने की भी मांग की। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव में राशन की दुकान नहीं है। ग्रामीणों को पचरुखिया तिवारी के कोटेदार द्वारा राशन वितरित किया जाता है। बीते 15 दिनों से बिना किसी सूचना के राशन की दुकान को किसी महिला स्वयं सहायता समूह के नाम आवंटित कर दिया गया है, इससे काफी आक्रोश है। ग्रामीणों के हितों को ध्यान में रखते हुए ग्रामसभा की खुली बैठक के माध्यम से राशन दुकान संचालक का चयन किया जाए तथा सुचारु रूप से राशन वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान दौरान उमेश चौधरी, बबलू जायसवाल, प्रमोद, जुगेश, अनिल, नंदलाल, शैलेष तिवारी, त्रिलोकी जायसवाल, दिनेश जायसवाल, रवींद्र तिवारी व कृष्णगोपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed