फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   memorandom given for arresting of murder accused

हत्यारोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोश

Fri, 12 Nov 2021 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
memorandom given for arresting of murder accused
हत्यारोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोश
विज्ञापन

महराजगंज। अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एसपी को ज्ञापन सौंपकर अमन मद्धेशिया के हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। कहा कि घटना के 11 दिन बाद भी पुलिस आरोपितो को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। अगर इस मामले का एक सप्ताह के अंदर पर्दाफाश नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन छेड़ेगा।

जिलाध्यक्ष राकेश मद्धेशिया ने कहा कि निचलौल कस्बे के मारवाड़ी मोहल्ले के रहने वाले अमन मद्धेशिया का 30 अक्तूबर को अपहरण हुआ था। उसकी सूचना निचलौल पुलिस को दी गई थी। पांच नवंबर को चमनगंज पुल के पास जंगल में उसका शव मिला था। इस मामले में पुलिस की ओर से कोई कारगर कार्रवाई नहीं की गई। आरोपितों की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। पुलिस की निष्क्रियता से वैश्य समाज के लोगों में आक्रोश है। यदि एक सप्ताह के अंदर इस घटना का पर्दाफाश नहीं किया गया तो अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा धरना-प्रदर्शन करेगा। इस दौरान राजेश, दिलीप, दीपेंद्र, अशोक कुमार गुप्ता, दिनेश, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed