फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Member of cow smuggling gang caught in encounter

Maharajganj News: गो-तस्कर गिरोह का सदस्य मुठभेड़ में पकड़ा

Tue, 09 Sep 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 09 Sep 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Member of cow smuggling gang caught in encounter
महराजगंज। जनपद पुलिस को गो तस्कर गिरोह पर लगाम लगाने में बड़ी सफलता मिली है। बिहार और बंगाल तक सक्रिय अंतरजनपदीय गो-तस्कर गिरोह के शातिर अपराधी सलीम निवासी पकड़ी खुर्द, थाना कोतवाली सदर को पुलिस ने मुठभेड़ में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर कई केस दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि 24 जुलाई की रात पिकअप पर क्रूरतापूर्वक गोवंशीय पशुओं को बांधकर बिहार ले जाया जा रहा था। रास्ते में वाहन खराब होने पर पुलिस ने पांच गोवंशीय पशुओं से लदी गाड़ी बरामद की थी, जिसमें एक पशु की मृत्यु भी हो गई थी। इस घटना पर थाना श्यामदेउरवा में मामला दर्ज कर वाहन चालक और तस्करों की तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन

इसी सिलसिले में रविवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी सलीम ने अवैध तमंचे से पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे सेमरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक चोरी की बाइक, अवैध देशी तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह संगठित होकर विभिन्न जनपदों व भिन्न भिन्न स्थानों से गोवंशीय पशुओं को पकड़कर तेज रफ्तार पिकअप वाहनों में लादकर बिहार और बंगाल तक तस्करी करता था।
विज्ञापन

पशुओं को क्रूरतापूर्वक बांध दिया जाता और रास्ते में पुलिस या आम नागरिकों द्वारा रोकने पर यह गिरोह जानलेवा हमला करने से भी नहीं चूकता था। सलीम के खिलाफ गोंंडा, महराजगंज जिले में कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed