{"_id":"5f7cb5c68ebc3e9bfd3f7d5c","slug":"meeting-in-kotwar-maharajganj-news-gkp3683517180","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगल डोर स्टेप डिलेवरी से रुकेगी कालाबाजारीः डीएसओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगल डोर स्टेप डिलेवरी से रुकेगी कालाबाजारीः डीएसओ
विज्ञापन
सिंगल डोर स्टेप डिलेवरी से खाद्यान्न की कालाबाजारी रुकेगी : डीएसओ
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा (महराजगंज)। खाद्य एवं रसद विभाग कार्यालय पर मंगलवार को एक कोटेदार धानी के साथ जिलापूर्ति अधिकारी के साथ बैठक हुई। जिसमें कोटेदारों को सिंगल डोर स्टेप डिलेवरी के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने ने कहा कि नई व्यवस्था लागू होने से खाद्यान्न की कालाबाजारी पर अकुंश लगेगा। जिला पूर्ति अधिकारी गौरीशंकर शुक्ला ने कहा कि जिले के धानी विकास खंड में सिंगल डोर स्टेप डिलेवरी की शुरुआत अक्तूबर माह से ही हो गई थी। अब यह व्यवस्था अगले माह से पूरे जिले में लागू होने जा रही है। जिसमे एफसीआई से जीपीएस लगे ट्रकों में खाद्यान्न लोड होगा और वह सीधे कोटेदार के पास पहुंचेगा, जिससे कोटेदार के पास पूरा खाद्यान्न प्राप्त होगा। पूर्ति निरीक्षक प्रदीप पांडेय ने कहा कि नई व्यवस्था से खाद्यान्न की कालाबाजारी पर पूरी तरह से अंकुश लगेगा। इस दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मनोज शर्मा, छठ्ठू मणि, सोनू गुप्ता, हरिद्वार, सूर्यभान, जगदंबा जायसवाल, अभिषेक आदि मौजूद रहे।