फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Medicines, education free if socialist government is formed: Naresh Uttam Patel

समाजवादी सरकार बनने पर दवा, पढ़ाई मुफ्त : नरेश उत्तम पटेल

Tue, 14 Sep 2021 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Medicines, education free if socialist government is formed: Naresh Uttam Patel
समाजवादी सरकार बनने पर दवा, पढ़ाई मुफ्त : नरेश उत्तम पटेल
विज्ञापन

जिले में पहुंची किसान नौजवान पटेल यात्रा, कार्यकर्ताओं में भरा जोश
महराजगंज। खेती किसानी, कुटीर उद्योग बचाओ, रोजगार दो, किसान नौजवान पटेल यात्रा 29 अगस्त को सीतापुर से शुरू हुई जो सोमवार की शाम को महराजगंज जिले में पहुंची। यात्रा कतरारी सीमा पहुंची तो जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन के कार्यकर्ताओं ने सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से मुलाकात की। इसके बाद काफिला सदर विधानसभा क्षेत्र के पुरैना खंडी चौराहे पर पहुंचा। जहां पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल बिशुनपुर गबरूआ स्थित शहीद स्थल पर पहुंचकर वीर सपूतों को नमन किया, फिर जनता के बीच में पहुंचकर संवाद स्थापित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बिजली का महंगा बिल सस्ता होगा। इसके बाद काफिला सीधे सिसवां से होकर निचलौल नगर पंचायत में पहुंचा, वहां पर कार्यक्रम के संयोजक गौरीशंकर गुप्ता के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर दवा पढ़ाई मुफ्त होगी, रोटी कपड़ा सस्ता होने के साथ ही समाज के हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई, भ्रष्टाचार से आजिज आ चुकी है। रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल, खाद्य तेल का दाम हर दिन बढ़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी पूंजीपतियों लाभ पहुंचाने वाली सरकार है। खेतिहर मजदूर किसान परेशान हैं। खरीफ के पराली को लेकर किसान अभी से चिंतित हैं। सरकार मदद तो नहीं दे रही है लेकिन जुर्माना पहले ठोक रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार आने पर सभी वर्गों को सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों की समस्या को समाजवादी से अच्छा कोई नहीं समझ सकता है। आप सरकार बनाइए किसान नौजवान और बेरोजगारों की समस्या त्वरित समाधान किया जाएगा। सरकार बनने पर समाजवादी पेंशन, लैपटॉप, कन्या विद्या धन योजना, किसान दुर्घटना, बीमा, पुरानी पेंशन बहाली जरूर होगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने विरोधी दलो की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जिले ही नहीं उत्तर प्रदेश की जनता इस बार परिवर्तन का मन बना चुकी है।
कार्यक्रम संयोजक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी साहू राठौर महासभा गौरीशंकर गुप्ता ने कहा कि जनता का झुकाव पार्टी की ओर है। समाज के हर वर्ग का हित सिर्फ सपा में है। किसान, मजदूर, छात्र सभी के हित के लिए सपा ने कार्य किया है। आने वाले वक्त में जनता जरूर साथ देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शिवनाथ मद्देशिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनिवास यादव, पप्पू सिंह, कैलाश प्रजापति, अयूब खान, संजय यादव, शमशाद आलम, तैयब अंसारी, सतीश यादव, राकेश यादव, भोला यादव, राधेश्याम मौर्य, सुनील कुमार मद्देशिया, श्याम सुंदर गुप्ता, बलराम यादव, राजू दुबे, विनय यादव, वकील अहमद, बबलू सिंह आदि मौजूद रहे। परतावल समेत अन्य स्थानो पर स्वागत के दौरान अखिलेश कटियार, संतोष यादव, कृष्णभान सिंह सैथवार, आमिर खान, सुमन ओझा, राजेश यादव, भाई रामलाल यादव, जगदम्बा गुप्ता, अतुल पटेल, विंद्रेश कन्नौजिया, दिलीप शुक्ला, नदीम बुखारी, विनय पांडेय, अर्जुन यादव आदि मौजूद रहे।
पूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित
निचलौल। कार्यक्रम में सेवानिवृत कैप्टन मोजिबुल्लाह सिद्दकी, सूबेदार मेजर जयराम तिवारी, पूर्व फौजी शमशेर शाही, सूबेदार देवेंद्र पटेल, शकील अहमद, बाबू राम यादव, टीपी गुप्ता, जीपी गुप्ता, हवलदार बदरू होजा, धर्मेन्द्र यादव, राजकुमार गुप्त, भृगनाथ यादव को सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक मंच ने लोगों को कराया मनोरंजन
निचलौल। समाजवादी पार्टी के खेत खलिहान कुटीर उद्योग बचाओ रोजगार किसान पटेल यात्रा के सम्मेलन के दौरान निचलौल कस्बे के एक मैरिज हाल में उपस्थित लोगों का धर्मेन्द्र सोलंकी की पार्टी ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से भरपूर मनोरंजन कराया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने लोगों को वहां बांधे रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed