{"_id":"65a699c1fb85ec3cfc028eb3","slug":"measures-to-prevent-aids-explained-in-health-camp-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-14053-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्वास्थ्य शिविर में बताए एड्स से बचाव के उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्वास्थ्य शिविर में बताए एड्स से बचाव के उपाय
Tue, 16 Jan 2024 08:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 16 Jan 2024 08:29 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। मंगलवार को लक्ष्मीपुर ब्लाॅक के जंगल गुलरिया, घुघली ब्लाॅक के लक्ष्मीपुर शिवाला, पनियरा ब्लाॅक के रजौड़ा खुर्द, परतावल ब्लाॅक के नटवा, सिसवा ब्लॉक में ग्राम सचिवालय में सघन व संचार अभियान के अंतर्गत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। स्वास्थ्य शिविर में उच्च जोखिम, समूह व प्रवासियों का सामान्य जांच, दवा वितरण किया गया। टीवी, हेपेटाइटिस, एचआईवी एवं यौन संचारित रोगों का परामर्श परीक्षण एवं उपचार तथा गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्ण जांच और प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर लोक कला दल द्वारा गीतों के माध्यम से एचआईवी एड्स की जागरूकता किया गया। स्वास्थ्य शिविर में कुल 158 लोगों का निशुल्क जांच किया गया।
परियोजना प्रबंधक अखिलेश पांडेय ने कहा कि एड्स जिस वायरस के कारण होता है, उसका नाम एचआइवी है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को धीरे-धीरे कम करता है। स्वास्थ्य शिविर में काउंसलर मीना वर्मा, विजया पाठक, मृणालिनी तिवारी, अंकुश चौरसिया, कन्हैया लाल मौजूद रहे। संवाद