{"_id":"69e7e004c61e29b7c3019fc3","slug":"married-woman-missing-from-relatives-house-dies-under-suspicious-circumstances-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-175809-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रिश्तेदार के घर से लापता विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रिश्तेदार के घर से लापता विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर के मिश्रवलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली, महराजगंज के कोल्हुई में मिली लाश
कोल्हुई (महराजगंज)। स्थानीय थाना क्षेत्र में रिश्तेदार के घर से लापता विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कोल्हुई क्षेत्र के युवक ने फोन कर उसके पिता और पुलिस को फोन कर मौत की सूचना दी। पुलिस मामले में जानकारी जुटा रही है। वहीं, पिता ने मौत को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर के मिश्रवलिया थाना क्षेत्र की एक विवाहिता दो सप्ताह पूर्व अपने रिश्तेदार के घर से लापता हो गई थी। मामले में विवाहिता के पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। विवाहिता की कोल्हुई क्षेत्र में एक युवक के घर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक ने लड़की के पिता को फोन कर बेटी की मौत के बारे में जानकारी दी और पुलिस को भी इसकी सूचना दी। बेटी की मौत की सूचना पर पिता उस युवक के गांव पहुंचे और मौत को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है। चर्चा है कि युवक विवाहिता का प्रेमी है और उसके लिए वह पति को छोड़कर आई थी।
एसओ कोल्हुई अखिलेश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।