फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Married woman died under suspicious circumstances

Maharajganj News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Sun, 17 Aug 2025 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Married woman died under suspicious circumstances
सिसवा बाजार। कस्बे के चौधरी चरण सिंह वार्ड मनसाछपरा में शुक्रवार की सुबह विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि कमरे में फंदे से लटकती महिला को सिसवा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह वार्ड निवासी रमेश यादव की पत्नी निर्मला (24) अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थियों फंदे से लटकी मिली। पति ने दरवाजा तोड़ कर पत्नी को निकाला और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की तैयारी में जुट गई।
विज्ञापन

मृतका की सास धर्मवती देवी ने बताया कि रमेश की शादी तीन वर्ष पूर्व कुशीनगर जनपद के कुर्मीपट्टी निवासी नगीना यादव की बेटी निर्मला से हुई थी। दोनों से डेढ़ साल की बच्ची है, जो कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उसी के इलाज कराने की बात को लेकर बेटे और बहू मे बहस हो गई, जिसके बाद रमेश अपना मोबाइल फोन कहीं गिरवी रखकर बच्ची का इलाज कराने चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच बहू निर्मला अपने कमरे में जाकर साड़ी का फंदा लगाकर छत की कुंडी से लटक गई। दोनों के झगड़ने के कुछ देर बाद, वह जब बहू को समझाने के लिए कमरे की तरफ गईं तो कमरा बंद था। बार-बार बुलाने के बावजूद नहीं बोल रही थी। तभी रमेश आ गया और जब रोशनदान के रास्ते कमरे में घुसा तो उसकी पत्नी छत की कुंडी से साड़ी का फंदा लगाकर लटकी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed