फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Married woman died due to strangulation, case against seven including husband

Maharajganj News: गला कसने से विवाहिता की हुई थी मौत, पति समेत सात पर केस

Sat, 18 May 2024 04:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 18 May 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Married woman died due to strangulation, case against seven including husband
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव चकदह टोला आजाद नगर में विवाहिता की मौत गला कसने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई। पुलिस ने पति समेत सात लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सिसवानिया उर्फ शीशमहल टोला परसहवा थाना परसामलिक निवासी पिता निजामुद्दीन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी नाजिया (22) की शादी तीन वर्ष पूर्व नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव चकदह टोला आजाद नगर निवासी नावेद के साथ की थी। अपने सामर्थ के अनुसार उपहार स्वरूप दान दहेज दिया था। उसके बाद भी ससुराली खुश नहीं थे और दहेज के लिए ससुराली बेटी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

मंगलवार को ससुरालियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव घर में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति नावेद, ससुर शमशेर, सास सोनवा उर्फ लंगड़ी, जेठ जुनेद, जेठान हसीना, ननद शहीमुन तथा जेठ जावेद के खिलाफ दहेज हत्या तथा अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। शुक्रवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसने से मौत की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।
---------------------
शादी के तीन साल बाद संतान नहीं होने पर ताना मार रहे थे ससुराली
नौतनवा। मां नजूमा और पिता निजामुद्दीन ने कहा कि मौत से दो दिन पहले ही बेटी से बात की थी। मां नजूमा बेटी की मौत पर पर फफक पड़ी। उन्होंने बताया कि बेटी नाजमा की शादी बड़े ही धूमधाम से की थी। उम्मीद थी कि बेटी अपने परिवार के साथ हंसी खुशी से रहेगी, लेकिन विधाता ने कुछ और ही लिखा था। शादी के तीन वर्ष बीत गए थे, लेकिन कोई संतान नहीं हुआ। इसको लेकर ससुराल वाले ताना मार रहे थे। दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। घटना के दिन दोपहर से पहले बेटी से बात हुई थी उसने कहा था कि सब ठीक है, लेकिन बाद में उसकी मौत की खबर आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed