फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Married woman caught in room with lover

Maharajganj News: प्रेमी के साथ कमरे में पकड़ी गई विवाहिता

Thu, 24 Jul 2025 08:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 24 Jul 2025 08:06 PM IST
विज्ञापन
Married woman caught in room with lover
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता को ससुराल वालों ने आपत्तिजनक हाल में प्रेमी के साथ कमरे में पकड़ लिया। उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमी युगल को थाने ले गई। महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। दोनों पक्षों के समझाने बुझाने पर विवाहिता को उसके माता-पिता अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की शादी गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ चार साल पहले हुई थी। दोनों की एक ढाई साल की बेटी भी है। इसी बीच विवाहिता की मुलाकात कुछ महीना पहले इंस्टाग्राम पर बृजमनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक से हुई।
विज्ञापन

दोनों की चैटिंग धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई। विवाहिता ने परिवार और बच्चे को छोड़ प्रेमी के साथ जीवन बिताने की ठान ली। दो माह पहले वह प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। काफी खोजबीन करने पर 15 दिन बाद वापस आई। लोगों के समझाने बुझाने पर परिजनों ने एक गलती माफ करते हुए उसे पुनः अपना लिया। आरोप है कि बीते बुधवार की शाम को विवाहिता ने अपने प्रेमी को घर में बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत से वापस आए परिजनों ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमी युगल को पूछताछ के लिए थाने ले गई। इसके बाद दोनों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। बृहस्पतिवार को दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां विवाहिता के पति ने उसे रखने से इंकार कर दिया। वहीं प्रेमी युवक विवाहिता को अपने साथ रखने के लिए राजी हो गया।

विवाहिता भी प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। दोनों पक्षों के समझाने बुझाने पर विवाहिता को उसके माता पिता अपने साथ ले गए हैं। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया है। किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed