फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Marriage grant so someone is wandering to get possession of the land

Maharajganj News: शादी अनुदान तो कोई जमीन पर कब्जा पाने के लिए भटक रहा

Wed, 21 Feb 2024 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 21 Feb 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Marriage grant so someone is wandering to get possession of the land
महराजगंज/निचलौल। तहसील सभागार में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस की सूचना पर फरियादियों की भीड़ भी उमड़ी रही। इस दौरान आवास योजना, विधवा पेंशन का लाभ नहीं मिलने तथा राशन कार्ड नहीं बनाने की शिकायत की गई। जबकि ज्यादातर शिकायतें जमीन पर कब्जे से संबंधित आईं। एसडीएम मुकेश कुमार सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


कोठीभार थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद निवासनी सुभावती देवी ने कहा कि मैं अपनी जमीन पर दुकान रखकर परिवार चलाती हूं। उक्त भूमि को कब्जा करने के लिए कुछ लोगों की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। शिकायती थाने से लेकर तहसील तक कई बार कर चुकी हूं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन


कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के सुकरहर निवासी संगीता देवी ने बताया कि अराजी संख्या 378 रकवा 0.134 हेक्टेयर में वह 0.016 हेक्टेयर भूमि बैनामा ली है, लेकिन उक्त भूमि पर कुछ मनबढ़ लोग उन्हें काबिज नहीं होने दे रहे हैं। विरोध करने पर वह लोग उन्हें मारने-पीटने की धमकी भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव की साक्षी ने बताया है कि उनका गांव चकबंदी प्रक्रिया में चल रहा है। अराजी नंबर 670 से 672 तक उनके नाम से है। जिम्मेदारों की ओर से उनकी भूमि की पैमाइश कर कब्जा नहीं दिया जा रहा है।

नगर पंचायत निचलौल के घोड़हवा निवासी संतोष गौंड ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 2021 में की थी। इस दौरान शादी अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन के साथ पूरी कागजात तहसील में जमा कर दी थी, लेकिन उन्हें अनुदान की रकम नहीं मिली। इसके लिए वह तहसील से लेकर जिले तक दौड़ लगाने के लिए मजबूर हैं। इस दौरान तहसीलदार राजेश कुमार श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी शमा सिंह आदि मौजूद रहे।


खलिहान की भूमि पर हुआ कब्जा तो होगी कार्रवाई
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मोजरी गांव के एक व्यक्ति ने तहसीलदार राजेश कुमार श्रीवास्तव के पास खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर पहुंच गया। इसकी शिकायत पर तहसीलदार ने नाराजगी जताते हुए तत्काल जांच के लिए मौके पर एक टीम को भेज दिए। वहीं लेखपाल को चेताया कि अगर खलिहान की भूमि पर कब्जा होता पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। 79 मामले आए। इनमें से मौके पर 20 का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed