{"_id":"61a3cf080a87cc57ad4c2aab","slug":"marpit-2-injured-with-women-maharajganj-news-gkp417989223","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन के विवाद में मारपीट,महिला समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेनदेन के विवाद में मारपीट,महिला समेत दो घायल
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में मारपीट, महिला समेत दो घायल
पुरंदरपुर (महराजगंज)। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल गुलरिहा में शनिवार की शाम लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान घंटों तक हंगामा होता रहा। मारपीट में महिला समेत दो लोग घायल हुए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराते हुए एक युवक को हिरासत में ले लिया। जिसे रविवार को दोपहर चालान कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को शाम ग्राम पंचायत जंगल गुलरिहा में प्रेमशीला के घर अचानक हंगामा होने लगा वाद-विवाद के बाद मामला मारपीट में बदल गया। इस घटना में प्रेमशीला व राम पियारे घायल बताए जा रहे हैं। प्रेमशीला द्वारा थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक चौराहे पर समान लेने गई थी उसी समय राम पियारे मुझे मारपीट कर घायल कर दिया और मौके से भाग भाग निकला। जबकि राम पियारे ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मेरा चौराहे पर गिट्टी-बालू की दुकान है प्रेमशीला लगभग 13 माह पहले दुकान से सामान ले गई थी कई बार पैसा मांगा गया लेकिन उसने नहीं दिया। शनिवार को शाम जब उसके घर बकाया पैसा मांगने गये तो वह अपशब्द बोलने लगी। कई अन्य लोगों को बुला लिया। मुझे मारा पीटा गया और 1 लाख पैंतीस हजार रुपया छीन लिया गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला शांत कराते हुए एक को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष यशवंत चौधरी ने दोनों पक्षों से तहरीर मिलने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि राम पियारे को शांति भंग की धारा में चालान किया गया है।