फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Marks will be recorded online at the time of evaluation.

Maharajganj News: मूल्यांकन के समय ऑनलाइन दर्ज होंगे अंक

Sun, 08 Feb 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Marks will be recorded online at the time of evaluation.
मूल्यांकन केंद्र पर तैनात रहेंगे कंप्यूटर ऑपरेटर
विज्ञापन


प्रायोगिक में सफलता, लिखित में भी प्रभावित
महराजगंज। यूपी बोर्ड में प्रायोगिक परीक्षा के बाद अब लिखित परीक्षा मूल्यांकन में भी ऑनलाइन अंक दर्ज करने का प्रावधान लागू किया गया है। इस बार 70,701 परीक्षार्थी यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
अब तक जनपद में मूल्यांकन के लिए तीन केंद्र बनते रहे हैं। इनमें जीएसवीएस, महराजगंज इंटर कॉलेज व सेठ आनंद राम जयपुरिया इंटर कॉलेज शामिल हैं। नए आदेश के क्रम में अब तीनों ही केंद्रों पर मूल्यांकन के लिए शिक्षकों के साथ एक कंप्यूटर सिस्टम व एक ऑपरेटर भी तैनात रहेगा। यह ऑपरेटर उत्तर पुस्तिका, अवार्ड ब्लैंक प्रपत्र पर अंक दर्ज होने के बाद ऑनलाइन यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर विद्यार्थी अनु क्रमांक व प्राप्त अंक दर्ज करेगा। नई व्यवस्था से परिणाम घोषित करने के लिए लगने वाला समय घटेगा साथ ही तीन-तीन जगह अंक दर्ज करने से त्रुटि कम होगी और पारदर्शिता में इजाफा होगा।
विज्ञापन


वर्जन
उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के दौरान ही ऑनलाइन बोर्ड की वेबसाइट पर अंक दर्ज किए जाएंगे। इसके लिए मूल्यांकन केंद्रों पर कंप्यूटर सिस्टम व ऑपरेटर की व्यवस्था की जाएगी। मूल्यांकन पहले की तरह सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed