फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Map of India made from human chain

Maharajganj News: मानव शृंखला से बनाया भारत का नक्शा

Wed, 28 Jan 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Map of India made from human chain
फरेंदा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में परम आर्ट के तत्वावधान में करीब 7,225 वर्गफुट क्षेत्रफल में छात्राओं ने मानव शृंखला बनाकर भारत का विशाल नक्शा तैयार किया।
विज्ञापन

आयोजन का मुख्य आकर्षण पांच महापुरुषों की संयुक्त पेंटिंग रही इसे 550 पेपरों को जोड़कर तैयार किया गया। यह पेंटिंग लगभग 400 वर्गफुट क्षेत्रफल में फैली हुई थी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने अनुशासन व एकजुटता के साथ भागीदारी की। आयोजन का नेतृत्व परमानंद गुप्ता ने किया। चेयरमैन राजेश जायसवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन से क्षेत्र की प्रतिभाओं को सही मंच मिलता है। ऐसे रचनात्मक और राष्ट्रप्रेम से जुड़े कार्यक्रमों को समाज को प्रेरणा मिलती है। प्रधानाचार्य डॉ. ज्योति सिंह ने कहा कि यह आयोजन न केवल छात्राओं की रचनात्मक क्षमता और अनुशासन का परिचायक बना बल्कि कला, शिक्षा और देशभक्ति को एक साथ प्रस्तुत करने का एक प्रेरणादायक उदाहरण बना। इस दौरान शिक्षिका चेतना विश्वास, रीना, शिखा, दीपमाला, पुष्पा, पूजा, पियूष, प्रेमचंद, आदर्श, चंदन, व प्रभाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed