फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Many farmers left sugarcane cultivation

Maharajganj News: कई किसानों ने छोड़ दी गन्ने की खेती

Mon, 11 Mar 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 11 Mar 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Many farmers left sugarcane cultivation
घुघली। समय से भुगतान न होने के चलते किसानों का गन्ने की खेती से मोहभंग हो रहा है। मिलों को गन्ना देने के बाद भी किसान भुगतान के लिए परेशान हैं। यही कारण है कि क्षेत्र के 2000 किसानों ने गन्ना बोना ही छोड़ दिया है। दो वर्षों में 543.862 हेक्टेयर रकबा घट गया है। इसके बाद भी चीनी मिलों की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

घुघली की चीनी मिल वर्षों से बंद है। यहां के किसान अपना गन्ना लेकर कप्तानगंज जाते हैं। दुर्व्यवस्थान के कारण एक वर्ष में 543.862 हेक्टेयर रकबा कम हो गया है। गन्ना समिति से मिले आकड़ों के अनुसार वर्ष 2022-23 में गन्ने का रकबा 4525.1487 हेक्टेयर था। लेकिन गन्ना मूल्य का भुगतान में देरी व मिल प्रबंधन की दुर्व्यवस्था के कारण वर्ष 2023-24 में गन्ने का रकबा घटकर 3982.625 हेक्टेयर हो गया। 2000 गन्ना किसानों का करीब 1587.21 लाख अभी भी भुगतान बाकी है।
विज्ञापन


भुवनी निवासी बाबूलाल सहनी कहते हैं कि गन्ना मूल्य समय से भुगतान नहीं होने के कारण गन्ने की खेती करना छोड़ दिया। किसान बाबूलाल ने कहा कि गन्ना इसलिए बो रहा था कि रकम मिलती थी, लेकिन अब तो भुगतान होने में देरी होती है। इस वजह से गन्ने की खेती करना बंद कर दिया। लाखों रुपये कप्तानगंज शुगर मिल पर गन्ना मूल्य का भुगतान बाकी है रकम न मिलने से घर का कई कार्य नहीं हो पा रहे हैं। गन्ने की खेती कर किसान अपनी बेटी की शादी व अन्य जरूरतें पूरी करता था
विज्ञापन
विज्ञापन

जेष्ठ गन्ना निरीक्षक हरी नारायण यादव ने कहा कि विभाग की ओर से गन्ना किसानों को प्रोत्साहित किया जाता है। समय-समय पर भुगतान भी कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed