फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Manual X-ray machine breaks down again, patients worried

Maharajganj News: मैन्युअल एक्स-रे मशीन फिर खराब, मरीज परेशान

Wed, 05 Jun 2024 05:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 05 Jun 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
Manual X-ray machine breaks down again, patients worried
महराजगंज। जिला अस्पताल में लगी मैन्युअल एक्स-रे मशीन एक बार फिर दगा दे गई है। पिछले माह यह 18 मई को खराब हो गई थी, जिससे मरीज परेशान थे। दो दिन में इस बनवाया गया तथा एक्स-रे कक्ष में एसी लगवाई गई ताकि मशीन गर्म होने के कारण खराब न हो। अस्पताल में एक्स-रे कराने आए लोग आसपास की दुकानों पर जांच के लिए जाने के लिए मजबूर हुए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना करीब 800 से अधिक ओपीडी होती है। इन दिनों गर्मी में रोगियों की संख्या और बढ़ गई है। ओपीडी में दिखाने आए रोगियों में से 100-150 को डाॅक्टर एक्स-रे कराने की सलाह देते हैं। एक्स-रे की निशुल्क व्यवस्था अस्पताल में जरूर है, लेकिन हर महीने विभिन्न कारणों से मशीन बिगड़ने के कारण मरीजों को दिक्कत झेलनी मजबूरी हो गई है। अभी 20 दिन पहले गर्मी के कारण मशीन गर्म होने के कारण खराब हो गई थी।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने मशीन ठीक करवाकर एक्स-रे कक्ष में एसी लगवाया ताकि मशीन हीट न हो और जांच के लिए आए मरीजों को सुविधा मिल सके, लेकिन व्यवस्था कुछ ही दिन चली। बुधवार को मशीन फिर खराब हो गई। कर्मचारियों ने एक्स-रे के लिए आए लोगों को इंतजार करने की बात कहकर मशीन सही करने का प्रयास भी किया, लेकिन मशीन संचालित न होने के कारण अधिकतर मरीज इधर-उधर की दुकानों से जांच कराकर रिपोर्ट डॉक्टर को दिखाने के लिए मजबूर हुए। अस्पताल में मौजूद रोशनी गुप्ता चिउरहां, ममता मौर्य रागिनी देवी इंदिरानगर, संदीप हनुमानगढ़ी चौक निवासी ने कहा कि अस्पताल कर्मी अगर समय से बता दें कि मशीन खराब है तो अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ेगा, लेकिन ऐसा नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
मैन्युअल मशीन में तकनीकी समस्या आने के कारण जांच प्रभावित हुई। सूचना देर से मिली, लेकिन दो दिन में मशीन ठीक कराने के बाद व्यवस्था सुचारु कर दी जाएगी।
-एपी भार्गव, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed