फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Manisha first in 50 meter race of girls category

Maharajganj News: बालिका संवर्ग की 50 मीटर दौड़ में मनीषा प्रथम

Sat, 11 Oct 2025 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Manisha first in 50 meter race of girls category
महाराजगंज। शुक्रवार को न्याय पंचायत जमुई पंडित क्षेत्र, मिठौरा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदी में न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक डॉ. गिरिंद्र नाथ मिश्रा ने की। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान नरेंद्र दास ने किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ 50 मीटर दौड़ (प्राथमिक बालक संवर्ग) से हुआ। बालिका संवर्ग की 50 मीटर दौड़ में मनीषा (जगदौर) ने प्रथम, रागिनी (हरदी) ने द्वितीय और दीप शिखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो में बालक संवर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदी और उच्च प्राथमिक विद्यालय जगदौर ने फाइनल में स्थान बनाया। वहीं, बालिका संवर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुई पंडित और उच्च प्राथमिक विद्यालय ने फाइनल में जगह पक्की की। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष अभय कुमार दुबे, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार यादव और अटेवा ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार की उपस्थिति रही। व्यवस्थापक मंडल में शिक्षक संकुल मोहन शर्मा, संदीप कन्नौजिया और अनंत यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैच निर्णायक की जिम्मेदारी विनीत कुमार सिंह, प्रदीप पांडे, सुशील कुमार, दुर्गेश भारती और विष्णु गुप्ता ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed