फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Man stranded in Dubai, wife pleads for his safe return

Maharajganj News: दुबई में फंसा युवक, पत्नी ने लगाई सकुशल वापसी की गुहार

Tue, 24 Feb 2026 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Man stranded in Dubai, wife pleads for his safe return
खुशहालनगर। मेदिनीपुर सोनारीपट्टी गांव का एक युवक मनोज तीन महीने से दुबई में फंसा है, जिसके कारण यहां उसके परिजन परेशान हैं। परिजनों के अनुसार, वह 7 मार्च 2025 को दुबई काम करने गया था। बाद में एक विवाद के चलते पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। वहां रहने वाले कुछ परिचितों से जब इस बात की जानकारी मनोज की पत्नी सिंधु देवी को हुई तो उन्होंने गोरखपुर की संस्था मदद फाउंडेशन से संपर्क कर मनोज की सकुशल वापसी के लिए गुहार लगाई। इस पर संस्था के फाउंडर राजेश मणि ने संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत डॉ. दीपक मित्तल को ईमेल भेजकर हस्तक्षेप का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

परिवार का कहना है कि मनोज को न काम करने दिया जा रहा है, न बकाया वेतन दिया गया है और न ही भारत लौटने की अनुमति मिल रही है। इस कारण परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। संस्था ने दूतावास से कांसुलर सहायता और शीघ्र भारत वापसी सुनिश्चित कराने की मांग की है। इस इस मामले में चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह से पूछे जाने पर बताया कि हमें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed