{"_id":"65181269c39d61497b0c68a7","slug":"man-raped-a-girl-on-the-pretext-of-marriage-in-maharajganj-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"दगाबाज सइयां: 'आशिक' ने पहले फंसाया फिर बनाए संबंध, पकड़े जाने पर हुआ निकाह; विदाई की बात पर बोला- अभी घर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दगाबाज सइयां: 'आशिक' ने पहले फंसाया फिर बनाए संबंध, पकड़े जाने पर हुआ निकाह; विदाई की बात पर बोला- अभी घर नहीं
Sat, 30 Sep 2023 06:14 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 30 Sep 2023 06:14 PM IST
सार
महराजगंज के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ एक युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। पंचायत के पास मामला पहुंचने पर दोनों का निकाह कराया गया। लेकिन अब वह युवती को रखने को तैयार नहीं है.
विज्ञापन
निकाह के बाद पत्नी को साथ रखने से पति का इनकार
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ एक युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान वह युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा भी गया। जिस पर खूब बवाल भी हुआ। इसके बाद यह मामला पंचायत तक पहुंचा। दोनो पक्षों के बीच पंचायत हुई और रजामंदी से दोनों का निकाह कराया गया।
विज्ञापन
निकाह के बाद युवक ने कहा कि मैं अपना घर बनवा रहा हूं। घर बन जाएगा तो युवती को विदा करके ले जाऊंगा। युवती पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि युवक का अब घर बन गया है लेकिन इसके बावजूद वह बेटी को विदा करके नहीं ले जा रहा है। उनका आरोप है कि अब युवक, उसकी मां और बहन पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष ने पुलिस में इसकी शिकायत की है। इस मामले में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।