फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   man killed in road accident at Maharajganj

महराजगंज में हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, मचा हड़कंप

Thu, 21 Dec 2023 05:33 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 21 Dec 2023 05:33 PM IST
सार

थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह का कहना है कि दुर्घटना के बाद ट्रक को लेकर चालक फरार हो गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
man killed in road accident at Maharajganj
हादसे के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फरेंदा महराजगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार को बाइक सवार व्यक्ति ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


फरेंदा थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी रामजीत पासवान (50) घर से बाइक पर सवार होकर भारतीय स्टेट बैंक की शाखा रूनुआ किसी काम से जा रहे थे। बैंक के पास पीछे से तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए। जिसमें उनको गंभीर चोटे आईं।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भिजवाया, जहां चिकित्सक ने रामजीत को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना परिजनों को मिली तो रो-रो कर उनका हाल बुरा हो गया। मृतक की पांच बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह का कहना है कि दुर्घटना के बाद ट्रक को लेकर चालक फरार हो गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed