{"_id":"65dc8e75d63359565907f0d4","slug":"man-from-mangalapur-village-dies-after-falling-from-train-in-jhansi-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-116637-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मंगलापुर गांव के व्यक्ति की झांसी में ट्रेन से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मंगलापुर गांव के व्यक्ति की झांसी में ट्रेन से गिरकर मौत
Mon, 26 Feb 2024 06:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 26 Feb 2024 06:43 PM IST
विज्ञापन
बरगदवा। चेन्नई काम करने जा रहे 30 वर्षीय युवक की रविवार देर रात ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। स्वजन को सोमवार की सुबह झांसी के ललितपुर थाना की पुलिस ने सूचना दी। स्वजन आनन-फानन में घटनास्थल के लिए सोमवार की सुबह रवाना हो गए।
बरगदवा थाना क्षेत्र के मंगलापुर गांव के मोहनापुर टोला निवासी 30 वर्षीय रामाज्ञा शनिवार सुबह चेन्नई जाने के लिए रवाना हुए थे। मृतक की पत्नी किरन ने बताया कि रविवार की रात्रि से उसके पति से मोबाइल से संपर्क टूट गया। दर्जनों बार काल करने पर भी फोन रिसीव नहीं हो रहा था। सोमवार की सुबह पुलिस द्वारा ट्रेन से गिरकर मृत्यु होने की सूचना मिली। थानाध्यक्ष बरगदवा स्वतंत्र कुमार सिंह के अनुसार, घटना की जानकारी नहीं है। संवाद