फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Man dies in Saudi Arabia

Maharajganj News: सऊदी अरब में युवक की मौत

Mon, 01 Jun 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Man dies in Saudi Arabia
भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के डेरवा टोला डेरिया निवासी अफजल खान उर्फ वीरु (26) की सऊदी अरब में हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। युवक की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अफजल खान लगभग तीन वर्ष पूर्व रोज़गार की तलाश में सऊदी अरब गए थे। वहां वह एक निजी कंपनी में ड्राइवर के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि रविवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया। अफजल अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे पत्नी शबाना तथा तीन छोटी-छोटी बेटियों को छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed