{"_id":"5f2edf148ebc3e3cb03fcd1e","slug":"make-the-campaign-successful-responsible-maharajganj-news-gkp361106213","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाएं जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाएं जिम्मेदार
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में विकास से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए बोले मुख्य विकास अधिकारी
महराजगंज। स्वच्छता के विकास को लेकर जिले में 15 अगस्त तक चलने वाले गंदगी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को पहल करनी होगी। सभी मिलकर पहल करेंगे तो न सिर्फ गंदगी को दूर किया जा सकेगा, बल्कि स्वच्छ व स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकेगा।
ये बातें मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल ने शनिवार को विकास भवन सभागार में ग्राम्य विकास से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सामुदायिक शौचालयों, पंचायत भवनों व विभिन्न आवासों के निर्माण को समय सीमा में पूरा कराया जाए। मनरेगा से कराए जाने वाले काम की रफ्तार बढ़ाई जाए। विभिन्न निर्माण कार्यक्रमों केे माध्यम से बाहर से आने वाले प्रवासियों को भी काम दिलाना सुनिश्चित किया जाए। आईजीआरएस में लंबित शिकायतों को शीघ्र निस्तारित किया जाए। राशन कार्ड के वितरण की स्थिति को सुधारा जाए। संचारी रोग व कोरोना से बचाव को लेकर सभी को जागरूक किया जाए। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में भी पहल की जाए। इस दौरान परियोजना निदेशक आरके पाल, डीडीओ जगदीश त्रिपाठी, डीपीआरओ केबी वर्मा, एक्सईएन जल निगम एके अग्रवाल, बीएसए जगदीश शुक्ल, सभी बीडीओ, जिला परियोजना समन्वयक एके उपाध्याय, संतोष शुक्ला, मनोज प्रजापति, सभी एडीओ पंचायत आदि मौजूद रहे।