{"_id":"655c190efdfde632be0ab1b5","slug":"major-accident-in-maharajganj-double-decker-bus-collides-with-truck-moving-ahead-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: बस्ती में बड़ा हादसा, आगे चल रहे ट्रक से टकराई डबल डेकर बस; महिला की मौत, कई की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: बस्ती में बड़ा हादसा, आगे चल रहे ट्रक से टकराई डबल डेकर बस; महिला की मौत, कई की हालत नाजुक
Tue, 21 Nov 2023 09:59 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 21 Nov 2023 09:59 AM IST
सार
बस्ती फोरलेन के संसारीपुर चौराहे पर मंगलवार को तड़के यात्रियों को लेकर जा रही डबल डेकर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। घटना में एक महिला यात्री की मौके पर मौत हो गई। चार से ज्यादा लोग गम्भीर रूपसे घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बड़ा हादसा हुआ है। फोरलेन के संसारीपुर चौराहे पर मंगलवार को तड़के यात्रियों को लेकर जा रही डबल डेकर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। घटना में एक महिला यात्री की मौके पर मौत हो गई। चार से ज्यादा लोग गम्भीर रूपसे घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी हर्रेया पहुंचाया।
घायलों की हालत नाजुक होने के कारण डाक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, बिहार से 100 से अधिक यात्रियों को लेकर डबल डेकर बस आंनद विहार दिल्ली जा रही थी।
जैसे ही बस मंगलवार को तड़के 3:15 बजे फोरलेन के हर्रेया थाना इलाके के संसारीपुर चौराहे पर पहुंची, तभी बस आगे चल रही ट्रक से टकरा गई। घटना में बस का चालक साइड का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
यात्री फंस गए, यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने क्रेन की मदद से घायलों को बाहर निकाला। घटना में एक महिला यात्री की मौके पर मौत हो गई। जबकि बस चालक और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।