{"_id":"655e69c0795b350de9019054","slug":"main-post-office-building-constructed-bus-station-will-be-hi-tech-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-10079-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बनी मुख्य डाक घर की बिल्डिंग, हाईटेक होगा बस स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बनी मुख्य डाक घर की बिल्डिंग, हाईटेक होगा बस स्टेशन
विज्ञापन
तेजी से हो रहा काम, स्टेशन पर अंदर लग रही टाइल्स, 90 प्रतिशत काम हो चुका पूरा, जनवरी में होगा हैंडओवर
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। आने वाले वक्त बदलते महराजगंज की बेहतर तस्वीर दिखने के साथ ही लोगों की मुश्किलें दूर हो जाएंगी। कलक्ट्रेट परिसर के करीब मुख्य डाकघर की बिल्डिंग बनकर तैयार हो चुकी है। इसके अलावा बस स्टेशन को भी हाईटेक बनाया जा रहा है। अगले साल तक इसके हैंडओवर हो जाने की संभावना है। महराजगंज से बॉर्डर तक फोरलेन का निर्माण भी जनवरी से शुरू होगा।
डाकघर नए भवन में आने से काम तेज गति होगा तो स्टेशन पर यात्रियों को इधर उधर भटकना नहीं पडे़गा। काम तेजी से किया जा रहा है। स्टेशन का काम करीब 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। परिसर में लाइट आदि लगाई जा चुकी है। बुधवार को कलक्ट्रेट जाने वाली सड़क के किनारे निर्माणाधीन भवन दिखा। गेट से अंदर जाने पर भवन का निर्माण पूरा दिखा। बाहर से प्लास्टर हो चुका है। अंदर से जरूरी काम होना है। परिसर को समतल किया जाना है। काम करने वाले मजदूर नहीं दिखे। बताया गया कि छठ में कर्मी घर गए हैं। आने के बाद काम शुरू होगा। कार्य की प्रगति देखकर लग रहा है कि यह अगले साल तक सबकुछ अपडेट हो जाएगा।
प्रधान डाक घर भवन के लिए 1.5 एकड़ जमीन में बन रहा है। भवन निर्माण की लागत 4.02 करोड़ रुपये है। बस स्टेशन का भी पूरा भवन तैयार हो चुका है। अंदर सुंदरीकरण का काम चल रहा है। टाइल्स एवं मार्बल लगाए जा रहे हैं। यहां मिले जगदीश ने बताया कि काम तेजी से हो रहा है। परिसर को ठीक किया जा रहा है। 3.72 करोड़ रुपये से स्टेशन बन रहा है। शहर में काॅलेज रोड पर पुराना बस स्टेशन वर्ष 1962 में बना था। नवंबर 2021 में बस स्टेशन के नए भवन के निर्माण का कार्य शुरू हुआ था, लेकिन धन के अभाव में निर्माण कार्य को गति नहीं मिली।
विज्ञापन
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा ने बताया कि नए साल तक भवन हैंडओवर हो जाएगा। ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। समय-समय पर इसकी निगरानी की जा रही है। अंदर जरूरी काम काम पूरे किए जा रहे हैं। उधर, महराजगंज शहर से ठूठीबारी फोरलेन निर्माण भी अगले साल से शुरू हो जाएगा। सड़क के दायरे में आने वाले पेड़ काटे जा रहे हैं। एक-एक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्तमान में डाकघर से यह मिल रही यह सुविधा
पुराने भवन में संचालित प्रधान डाकघर से 18 उप डाक घर और 217 शाखा डाक घर संबद्ध है। डाक घर में पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) काउंटर से ग्राहकों को रेल टिकट बुकिंग सेवा दी जा रही है। महराजगंज डाक घर में संचालित डाक घर पासपोर्ट सेवा केंद्र से आम जनों का पासपोर्ट बनाने की सेवा दी जा रही है। डाक विभाग से ऑनलाइन फंड ट्रांसफर की सेवा सभी डाक घरों से दी जा रही है।
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक महराजगंज में वित्त वर्ष 2022-23 में लगभग 25,000 खातों व 1.76 लाख ट्रांजेक्शन के माध्यम से लगभग 100 करोड़ से अधिक रुपयों का ट्रांजेक्शन किया गया है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक महराजगंज शाखा से अब तक लगभग 2.5 लाख खाते खोले गए हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक महाराजगंज शाखा को वित्त वर्ष 2022-23 से 1.91 करोड़ राजस्व का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक महराजगंज ने दो करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त किया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
शहर में आने वाले दिनों में काफी कुछ बदलाव दिखेगा। ठूठीबारी बार्डर तक फोनलेन बनेगी तो आधुनिक बस स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलनी शुरू होगी। लोगों को बस का इंतजार करने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। बसें सड़क के किनारे नहीं खड़ी होंगी।
दिनेश अग्रवाल, कारोबारी
-- -- -- -- -- -- --
मुख्य डाकघर वर्तमान में जहां है, वहां जाने पर बाइक खड़ी करने के लिए जगह नहीं मिलने से समस्या होती है। आने वाले दिनों में नए भवन में डाकघर संचालित होने लगेगा तो समस्या दूर हो जाएगी। शहर में बहुत कुछ बदल रहा है, लेकिन दुश्वारियां भी झेलनी पड़ रही है। सुविधाएं बढ़ेंगी तो समस्या दूर हो जाएगी।
मदनलाल, कारोबारी