फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mahrajganj News: The market became more vibrant before Rakshabandhan

Maharajganj News: रक्षाबंधन से पहले बाजार की रौनक बढ़ी

Tue, 05 Aug 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 05 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Mahrajganj News: The market became more vibrant before Rakshabandhan
महराजगंज। रक्षाबंधन करीब आते ही बाजार की रौनक बढ़ी है। भाई-बहन रिश्ते का पर्व को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बाजार में इन दिनों राखियों के साथ गिफ्ट आइटम और रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर भीड़ नजर आ रही है। रक्षाबंधन के मौके पर ट्रेडिशनल लुक वाले परिधानों से बाजार पट गया है। बढ़ी बिक्री से कारोबारियों में उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन

बाजार में स्टोन, चंदन, रुद्राक्ष व थीम आधारित राखी का क्रेज है। वहीं कपड़ों की बिक्री भी खूब हो रही है। जींस के साथ अफगानी लुक वाले कुर्ते की मैचिंग युवाओं की पसंद बन गई है तो वहीं युवतियां क्राॅपटाॅप, कुर्ती और दुपट्टों की खरीद अधिक कर रही हैं। भाई भी बहनों के लिए अहमदाबाद की कुर्ती, सूरत का दुपट्टा अधिक पैक करा रहे।
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के निकट रेडीमेड कपड़ों के बड़े कारोबारी अभिषेक कश्यप के मुताबिक इन दिनों रक्षाबंधन को लेकर युवा खरीदारी अधिक कर रहे। राखी के साथ बहनें भाइयों को गिफ्ट देने के लिए सबसे अधिक अफगानी लुक वाला कुर्ता व जींस पैंट की पैकिंग करा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह दोनों 1500 रुपये से लेकर पांच हजार की रेंज का उनके पास है, लेकिन बिक्री सर्वाधिक किलर कंपनी के जींस पैंट की है, जिसने महज 1700 में जींस पैंट का आकर्षक लुक में पैंट लांच किया है। ट्रेंडिंग परिधान युवाओं की पहली पसंद बने हैं। महिलाएं गाउन की खरीद कर रही जो 1200 से 6000 की रेंज में है।

कारोबारी राहुल जायसवाल ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन पर बिक्री अच्छी हो रही है। आने वाले दिनों में ग्राहक और बढ़ेंगे। अबतक लगभग दो लाख के आसपास बिक्री हो चुकी है। रक्षाबंधन तक आंकड़ा पांच लाख तक पहुंचेगा ऐसी उम्मीद है।
उन्होंने एक सप्ताह पहले ही लगभग 18 लाख का स्टाॅक ट्रेडिशन लुक वाले रेडीमेड कपड़ों का सूरत और अहमदाबाद से मंगाया है जो युवाओं को पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed