फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mahrajganj News : Terai is satiated... Heavy rain expected till 8th

Maharajganj News: तृप्त हुई तराई...आठ तक भरपूर बारिश के आसार

Tue, 05 Aug 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 05 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Mahrajganj News : Terai is satiated... Heavy rain expected till 8th
महराजगंज। मानसून की सक्रियता के बीच रविवार देर रात से लेकर सोमवार सुबह 8:30 बजे तक जनपद में जमकर बारिश हुई। इससे तराई की आबोहवा ने तरावट का अहसास कराया।
विज्ञापन

बारिश ने उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों का सुकून लौटाया है। वहीं धान की रोपाई कर रहे किसानों के चेहरे भी खिल गए। आठ अगस्त तक मौसम विभाग ने अच्छी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने सोमवार सुबह 8:30 बजे तक जनपद में 47.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की। बारिश से अधिकतम तापमान जहां लुढ़ककर 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, वहीं न्यूनतम इससे भी दो डिग्री कम 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून की सक्रियता के बाद भी जनपद के लोग भरपूर बारिश के इंतजार में थे। उनका यह इंतजार लंबे इंतजार के बाद अब खत्म होता नजर आ रहा है। शुक्रवार से मेघों की मेहरबानी ने अब रफ्तार पकड़ी है, जिससे किसानों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा। वह बारिश क्रम से बेपरवाह खाद का इंतजाम में जुट गए हैं, जिससे समय पर यूरिया का छिड़काव करते हुए फसल विकास को रफ्तार देने में पीछे न रह जाएं। जनपद में 1.50 लाख हेक्टेयर धान के रकबे में रोपाई इस बार हुई है।

इसके अलावा सात हजार हेक्टेयर के आसपास ग्रीष्मकालीन गन्ने की बुवाई की गई है, जिसके लिए भरपूर बारिश का इंतजार था। मानसून से नेपाल की तराई ने भी संतृप्तता की ओर कदम बढ़ाया है। मौसम विभाग ने आने वाले 24-48 घंटों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed