फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mahrajganj News: Newly married woman's body found hanging from a noose

Maharajganj News: फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव

Thu, 17 Jul 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 17 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Mahrajganj News: Newly married woman's body found hanging from a noose
महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के बड़हरा रानी गांव में बुधवार की सुबह एक नवविवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान रुदौली भावचक निवासी 19 वर्षीय अनामिका के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अनामिका की शादी करीब एक वर्ष पूर्व बड़हरा रानी निवासी संजय के साथ हुई थी। शुरुआती कुछ महीनों तक पति-पत्नी के बीच सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि अनामिका फोन पर कई बार दहेज को लेकर प्रताड़ना की बात करती थी। बुधवार की सुबह अनामिका घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान उसने सब्जी में तड़का लगाने के लिए पति संजय से तेल की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामूली बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई जो देखते ही देखते झगड़े में तब्दील हो गई। इसके बाद अनामिका नाराज होकर घर के कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो देखा कि अनामिका का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही अनामिका के पिता जयप्रकाश ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या दहेज के लिए की गई है और हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटकाया गया है। जयप्रकाश का कहना है कि उनकी बेटी रोज फोन पर यह बताती थी कि उसका पति और ससुराल पक्ष दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते हैं।
कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय के अनुसार, मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed