{"_id":"673f9544d7ce6b49480cdd28","slug":"mahrajganj-news-lohia-nagar-maharajganj-won-by-3-wickets-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-136302-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लोहिया नगर महराजगंज ने 3 विकेट से जीत दर्ज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लोहिया नगर महराजगंज ने 3 विकेट से जीत दर्ज किया
विज्ञापन
महराजगंज। महराजगंज क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्वर्गीय कोमल साहनी मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता के छठवां दिन बृहस्पतिवार को पहला मैच ताराचंद क्रिकेट अकादमी निचलौल बनाम लोहिया नगर महराजगंज के बीच खेला गया।
लोहिया नगर महराजगंज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। संयुक्त सचिव अतुल मणि त्रिपाठी ने बताया कि ताराचंद क्रिकेट अकादमी निचलौल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 131 रन बनाए जिसमे अनमोल ने 48 गेंद में 40 रन बनाए और आर्यन ने 22 गेंद में 37 रन बनाया। लोहिया नगर महराजगंज के तरफ से गेंदबाजी करने आए नियाज़ ने 4 ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिए और वसीम ने 4 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने आए लोहिया नगर महाराजगंज ने 19 ओवर में 7 विकेट खोकर 132 रन बनाए जिसमे टिंकू 50 गेंद में 54 रन बनाए और सागर ने 24 गेंद में 17 रन बनाए।
ताराचंद क्रिकेट अकादमी निचलौल के तरफ से गेंदबाजी करने आए भोलू ने 3 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए और मोहम्मद शिबू ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट लिए।इस मैच को लोहिया नगर महाराजगंज ने 3 विकेट से जीत दर्ज किया। मुख्य अतिथि नीमा के अध्यक्ष डॉ. राकेश राय कौशिक ने खेल का शुभारंभ किया। डाॅ. राजीव मद्धेशिया, डाॅ. शाहबाज रहे, एमसीए सचिव विंध्यवासिनी सिंह, विजय सिंह,अनिल गुप्त आदि मौजूद रहे। तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लोहिया नगर महाराजगंज ने निचलौल क्रिकेट क्लब को पराजित कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया।