{"_id":"6877f9dd9f777884fa0f7717","slug":"mahrajganj-news-farmers-blocked-the-road-and-protested-after-not-getting-fertilizer-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-154785-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खाद नहीं मिलने पर किसानों ने जाम की सड़क, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खाद नहीं मिलने पर किसानों ने जाम की सड़क, किया प्रदर्शन
Thu, 17 Jul 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
परसामलिक/ठूठीबारी/सोनौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत असुरैना, टोला कुकेसर में स्थित साधन सहकारी समिति लिमिटेड तरैनी में बुधवार को यूरिया खाद वितरित हो रही थी। इस बीच अनियमितता का आरोप लगाकर आक्रोशित किसानों ने नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। इस दाैरान एक एंबुलेंस भी फंस गई, जिसे मशक्कत के बाद निकलवाया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को स्थिति को स्पष्ट करते हुए आवागमन चालू कराया। वहीं मौके पर पहुंचे सीओ व तहसीलदार ने कतार लगवाकर खाद वितरण शुरू कराया।
जानकारी के अनुसार तरैनी के साधन सहकारी समिति पर मंगलवार को अधिक संख्या में किसान खाद लेने के लिए लाइन में लगे थे। टोकन नंबर के माध्यम से कुछ किसानों में यूरिया खाद वितरित की गई, मगर जिन किसानों को दिन भर लाइन में लगने के बाद यूरिया खाद नहीं मिली वे बुधवार को सुबह 11 बजे खाद वितरण में अनियमितता का आरोप लगाकर भड़क गए।
विज्ञापन
आक्रोशित किसानों ने 11:30 बजे तक कुकेसर गांव के सामने नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परसामलिक थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने भीड़ हटवाकर किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं मौके पर पहुंचे नौतनवा सीओ जय प्रकाश त्रिपाठी, तहसीलदार कर्ण सिंह ने किसानों को लाइन लगवाकर टोकन नंबर से आधार व खतौनी के जरिये खाद का वितरण शुरू कराया।
सीओ नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि तरैनी साधन सहकारी समिति पर खाद के लिए किसानों ने सड़क जाम की थी। मौके पर पहुंच कर किसानों को लाइन में टोकन नंबर से दो-दो बोरी खाद वितरित कराई गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात कर गई है। ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार, डगरुपुर साधन सहकारी समिति पर बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में हंगामे के बीच यूरिया खाद का वितरण किया गया। सुबह नौतनवा क्षेत्र के साधन सहकारी समिति मंगलापुर (डगरुपुर) में खाद के लिए किसानों की भारी भीड़ जुट गई और हंगामा शुरु हो गया। खाद का वितरण कराने पहुंचे दो-दो किसानों को अंगूठा लगवाकर एक-एक बोरी यूरिया का वितरण शुरू कराया। अध्यक्ष रविंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया की समिति पर आठ सौ बोरी यूरिया खाद आई थी।