{"_id":"68794d33863268e8320ee98a","slug":"mahrajganj-news-controversy-over-token-number-fertilizer-not-distributed-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-154862-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: टोकन नंबर के लिए विवाद, नहीं बंटी खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: टोकन नंबर के लिए विवाद, नहीं बंटी खाद
Fri, 18 Jul 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बृहस्पतिवार को चौक थाना क्षेत्र बी-पैक्स टीकर में खाद वितरण के दौरान विवाद हो गया। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। पुलिस ने लोगाें को बताया कि खाद की कमी नहीं है। धैर्य से काम लें, नियम के मुताबिक सभी किसानों को खाद मिलेगी। किसी के बहकावे में आकर व्यवस्था को खराब कराने की कोशिश न करें।
जानकारी के अनुसार, टीकर में बी-पैक्स समिति पर खाद आने की सूचना पर किसानों की भीड़ एकत्र हो गई। समिति के सचिव को खाद देने के लिए किसानों को टोकन दिया गया था। कतार लंबी लगी रही। खाद का वितरण किया जा रहा था।
इस बीच कुछ किसानों के बीच टोकन नंबर और लाइन में खड़े होने को लेकर विवाद होने से खाद वितरण का काम बाधित हो गया। समिति पर अव्यवस्था हो गई। इसे देखते हुए समिति पर मौजूद चार पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए लोगों को शांत कराना शुरू किया।
विज्ञापन
इसमें उन लोगों को चिह्नित कर लिया गया, जिनके वजह से माहौल खराब हो रहा था। उनको भी समझाकर मामले को शांत करा दिया गया। पहले से कतार में खड़े ज्ञान प्रसाद ने बताया कि नंबर आया था। इस बीच हंगामा होने के कारण खाद नहीं मिल सकी। अब दूसरे दिन आना पड़ेगा। कुछ लोगों की नादानी से व्यवस्था खराब होती है।
चर्चा है कि गांव में प्रधानी के चुनाव को देखते हुए अभी से कुछ लोग अपना माहौल बनाने के लिए किसानों को उसका रहे थे, इस वजह से थोड़ी समस्या हो गई। ऐसे लोगों पर प्रशासन की नजर है। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एआर कोऑपरेटिव सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि बी पैक्स टीकर में यूरिया वितरण के दौरान मौके पर तीन पुरुष और एक महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सचिव की ओर से टोकन वितरित करते समय नंबर को लेकर और लाइन में खड़े होने को लेकर कुछ किसानों के मध्य आपसी विवाद हो गया।
स्थिति को संभालने के लिए सचिव ने यूरिया का वितरण रोक दिया। उपस्थित पुलिस बल ने किसानों को समझाकर घर भेज दिया। शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से यूरिया वितरण नियमानुसार सुनिश्चित कराने का निर्देश दिए गए हैं।