{"_id":"687a9f5b46fe8805b50883ac","slug":"mahrajganj-news-case-against-seven-miscreants-on-court-order-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-154952-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कोर्ट के आदेश पर सात मनबढ़ों के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कोर्ट के आदेश पर सात मनबढ़ों के खिलाफ केस
Sat, 19 Jul 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला को उसके ससुर के समक्ष अर्धनग्न करने और विरोध करने पर ससुर को बेरहमी से पीटकर लहूलुहान करने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार को बृजेश मद्धेशिया, संदीप मद्धेशिया, दीपक मद्धेशिया निवासी मिश्रवलिया समेत सात लोगों पर केस दर्ज कर लिया।
पीड़िता ने न्यायालय में दाखिल वाद में बताया है कि गांव के रहने वाले कुछ लोगों का उनसे पुराना विवाद है। इसको लेकर 29 मई 2025 को आरोपी गोलबंद होकर लाठी-डंडों के साथ उसके घर आ पहुंचे। अभी वह कुछ समझती कि इसी बीच वह उसे खींच बाहर ले आए। पहले से मौजूद ससुर के सामने आरोपी उसे अर्धनग्न कर अश्लील हरकत करने लगे। वहीं मौके पर मौजूद ससुर ने जब आरोपियों के करतूत का विरोध किया तो उन लोगों ने जानलेवा हमला करके उन्हें लहूलुहान कर दिया।
आरोपियों ने घर में रखे सामान को भी बाहर फेंक दिया। घटना के दौरान चीख पुकार सुन मौके पर लोगों की भीड़ जुटता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। आरोपियों के हमले में घायल ससुर का अभी भी इलाज जारी है। न्याय के लिए थाने से लेकर एसपी कार्यालय तक पहुंची।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि आदेश पर आरोपी बृजेश मद्धेशिया, संदीप मद्धेशिया, दीपक मद्धेशिया निवासी मिश्रवलिया समेत सात पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।