फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mahrajganj News: Amidst heavy rain, devotees performed Jalabhishek of Shiva in Ithiya

Maharajganj News: झमाझम बारिश के बीच इटहिया में श्रद्धालुओं ने किया शिव का जलाभिषेक

Tue, 05 Aug 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 05 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Mahrajganj News: Amidst heavy rain, devotees performed Jalabhishek of Shiva in Ithiya
ठूठीबारी। पूर्वांचल में मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध पंचमुखी शिवमंदिर इटहिया में सावन माह के आखिरी सोमवार को भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने झमाझम बारिश के बीच भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। वहीं जनपद के विभिन्न स्थानों पर शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए कतारें लगी रहीं। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के इटहिया में स्थित पंचमुखी शिवमंदिर में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए सोमवार को पड़ोसी मुल्क नेपाल, बिहार और यूपी के विभिन्न जिलों से भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु मंदिर के पश्चिमी गेट पर देर रात से ही लाइन में लग गए थे। तीन बजे मंदिर के पुजारी ध्यान गिरी ने साधु संतों के साथ मंदिर का पूर्वी द्वार खोलकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और श्रृंगार करके महाआरती की।
विज्ञापन

इस दौरान मंदिर परिसर महादेव के जयकारे से गूंज उठा। आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का पश्चिमी गेट खोला गया। इसके बाद कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच शिवभक्तों ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। यह सिलसिला दिनभर जारी रहा।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे से होती रही मेले की निगरानी : झमाझम बारिश के बीच भारी संख्या में शिवभक्त कतार में लग कर भोलेनाथ को जलाभिषेक कर रहे थे। इस दौरान ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा और मेला प्रभारी राजनरायन सिंह सीसीटीवी कैमरे से पूरे मेला परिसर की निगरानी करते रहे। साथ ही श्रद्धालुओं को असुविधा देखते हुए तत्काल मदद पहुंचाने का कार्य किया गया। इस दौरान मंदिर के सह पुजारी मुन्ना गीरी, लेखपाल अजय कसौधन, मनीष पटेल, अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे। परसामलिक प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महरी घोड़हवा शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने शिवमंदिर की परिक्रमा कर बोल बम के नारे के साथ जलाभिषेक किया। महरी शिव मंदिर पर क्षेत्र के सेखुआनी, बेलभार मनिकौरा, तरैनी, परसामलिक असुरैना, पिपरहिया, घोड़हिया, बिशुनपुरा, सेवतरी, मरजादपुर, कुकेसर सहित नेपाल के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इस मौके पर ग्राम प्रधान अशोक यादव, बैजनाथ यादव, महेंद्र यादव, अनूप त्रिपाठी, ज्ञानचंद यादव आदि लोग मौजूद रहे हैं। मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार सावन के चौथे सोमवार को विकास खंड के ग्राम सभा हरखोडा स्थित झारखंडी शिव मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर मधुबनी और बड़हरामीर स्थित बउरहवा बाबा शिव मंदिर में भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिरों के बाहर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed