फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mahrajganj News: 21 poisonous baby snakes found in one house, created a stir

Maharajganj News: एक ही घर में निकले 21 जहरीले सांप के बच्चे, मचा हड़कंप

Thu, 17 Jul 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 17 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Mahrajganj News: 21 poisonous baby snakes found in one house, created a stir
परतावल। श्यामदेउरवा क्षेत्र के ग्राम सभा मुहम्मदपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ही घर से एक के बाद एक कर 21 जहरीले सांप निकल आए। इससे घर के सदस्यों के अलावा अगल बगल के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा मुहम्मदपुर निवासी अमीन अली के घर बीते मंगलवार को एक कोबरा सांप दिखाई दिया। परिजन जब उसे भगाने पहुंचे तो पास में ही सांप के फूटे हुए अंडे दिखे। कुछ देर बाद दीवारों से और भी सांप नजर आने लगे। देखते ही देखते 13 सांपों को घर से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

बुधवार को परिजनों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस की सूचना पर रेस्क्यू टीम पहुंची और तलाश करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे सांप के बच्चे निकलने लगे। उन्हें डब्बे में भरकर रखा गया। इसके बाद एक बड़ा कोबरा दिखाई दिया। घंटों मशक्कत के बाद टीम ने उसे भी पकड़ लिया। परिजनों ने अभी और भी सांप होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed