फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mahrajganj News: 1411 people became victims of monkeys and dogs in three months

Maharajganj News: तीन माह में 1411 लोग बने बंदरों और कुत्तों के शिकार

Thu, 17 Jul 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 17 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Mahrajganj News: 1411 people became victims of monkeys and dogs in three months
महराजगंज। जिले में कुत्तों और बंदरों का आतंक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। आए दिन कुत्ते और बंदर किसी न किसी को अपना शिकार बना रहे हैं। जिले के कई इलाके में ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बीते तीन माह में एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) के आंकड़ों पर नजर डालें तो बंद और कुत्तों के काटने से 1411 लोगों को इंजेक्शन लगाया जा चुका है। यह संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

डॉक्टरों के अनुसार, गर्मी के मौसम में भोजन और पानी की कमी के चलते कुत्ते और बंदर अधिक आक्रामक हो रहे हैं। यही कारण है कि एआरवी लगवाने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। एक जनवरी से लेकर जून माह तक 18720 लोगों को कुत्ते और बंदरों ने काटकर घायल किया है। इसमें 15,726 लोगों को एआरवी का इंजेक्शन लगा है। जिले में कुत्तों और बंदरों का आतंक बेहद बढ़ गया है। बंदर और कुत्ते हिंसक होकर लगातार लोगों को जख्मी कर रहे हैं । कुत्तों के काटने से आए पीड़ितों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत यह है कि जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) लगवाने के लिए लोगों की सुबह से ही भीड़ लग जाती है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, विभिन्न गांवों और विभिन्न नगर पंचायतों के वार्डों में एक जनवरी से लेकर जून माह तक 18720 लोगों को कुत्तों और बंदरों के काटने की पुष्टि हुई है।
इसमें 15,726 लोगों को एआरवी का इंजेक्शन लग चुका है, लेकिन हल्की फुल्की लगी चोटें के कारण 1994 लोगों को इंजेक्शन नहीं लगा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि 4151 लोगों को इंजेक्शन की चारों डोज लगाई जा चुकी है।

ग्रामीण धीरज कुमार, बबलू, संजू, सरिता, मालती का कहना है कि हर दिन कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी और पीएचसी में हर दिन कुत्तों के काटने से घायल लोग एआरवी लगवाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed