फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   mahrajgang bjp news

तीन विधानसभा सीटों पर भाजपा को प्रचंड जनादेश

Fri, 11 Mar 2022 10:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:07 PM IST
विज्ञापन
mahrajgang bjp news
तीन विधानसभा सीटों पर भाजपा को प्रचंड जनादेश
विज्ञापन

- कांग्रेस, बसपा, सपा के मत को मिलाकर भी भाजपा के प्रत्याशी के आंकड़े को नहीं छू सके
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले की तीन विधानसभा सीट ऐसी है, जहां जनता ने भाजपा प्रत्याशियों को ज्यादा मत दिया है। मतगणना के आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस, बसपा और सपा प्रत्याशी के मत को मिलाने के बाद भी भाजपा प्रत्याशी के मत के बराबर नहीं हो रहा है।
सिसवा विधानसभा में भाजपा के प्रेमसागर पटेल 1,26,430 मत पाकर जीते हैं। यहां तीनों पार्टियों के मत को मिलाने के बाद भी 25,068 का अंतर आ रहा है। सुशील टिबड़ेवाल, सपा को 63,935 मत, बसपा के धीरेंद्र प्रताप सिंह को 33,201 मत एवं कांग्रेस के राजू कुमार गुप्ता को 4,226 मत मिले हैं।
विज्ञापन

सदर (सुरक्षित) विधानसभा से भाजपा के जयमंगल कन्नौजिया 1,36,071 मत पाकर जीते हैं। यहां भी तीनों पार्टियों के मत मिलाने के बाद भी 29,005 मत का अंतर है। यहां निर्दल प्रत्याशी निर्मेष मंगल को 59,168 मत, कांग्रेस के आलोक प्रसाद को 5,825 मत, बसपा के ओम प्रकाश को 20,337 मत और सुभासपा की गीता रत्ना को 21,736 मत मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पनियरा विधानसभा से भाजपा के ज्ञानेंद्र सिंह 1,35,463 मत पाकर जीते हैं। इस विधानसभा में तीनो पार्टियों को मत मिलाने के बाद भी 23,768 मत का अंतर है। कृष्णभान सिंह, सपा को 74,035 मत, बसपा के ओमप्रकाश को 34,680 मत और कांग्रेस शरदेंदु के 2,980 को मत मिला है। इन तीन विधानसभा क्षेत्र में सभी दल मिलकर भी भाजपा के आंकडे़ को छूने में कामयाब नहीं हो सके हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास ने कहा कि जिले की जनता को भाजपा पर भरोसा है। सरकार के बेहतर कामकाज एवं सख्त कानून व्यवस्था के कारण यह प्रचंड जनादेश मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed