फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mahotsav Maitri Yatra will strengthen the bond between father and daughter.

Maharajganj News: रोटी-बेटी का संबंध प्रगाढ़ करेगी महोत्सव मैत्री यात्रा

Sun, 09 Feb 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 09 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mahotsav Maitri Yatra will strengthen the bond between father and daughter.
महराजगंज। नेपाल के साथ चला आ रहा रोटी-बेटी का संबंध और प्रगाढ़ होने जा रहा है। 11 फरवरी को जिला मुख्यालय के जवाहरलाल नेहरू पीजी काॅलेज में भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव यात्रा पहुंच रही है। यात्रा के स्वागत की तैयारी काॅलेज व पर्यटन विभाग तेजी से पूर्ण करने के कार्य में जुट गया है।
विज्ञापन

रविवार को जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज में रिहर्सल कराया गया। संस्कृति निदेशालय ने भारत व नेपाली संस्कृति जागरूकता व मैत्री संबंधों की मजबूती के लिए इसे बुद्ध की धरती सिद्धार्थनगर से प्रारंभ किया जो अपने दूसरे पड़ाव बुद्ध के ननिहाल कहे जाने वाले महराजगंज पहुंचेगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार, काॅलेज में क्विक, पेंटिंग, परिधान, फ्यूजन बैंड जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जो दोनों देश के साझा संस्कृति विरासत पर आधारित होंगे।
विज्ञापन

12 फरवरी को लोकप्रिय गायन और चित्र प्रदर्शनी जो भारत-नेपाल की प्राचीन विरासत व पर्यटन पर आधारित होगी। पीजी काॅलेज के विद्यार्थी, शिक्षक अन्य महाविद्यालय व स्कूलों के बच्चे, दोनों देश के कलाकार और नागरिक भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोमोज-बारा का गुंड्रुक से ले सकेंगे स्वाद
मैत्री महोत्सव में दोनों देशों के व्यंजनों का स्वाद भी लिया जा सकेगा। नेपाल का मोमोज (आटा मैदा लोई में हरी सब्जी भाप से पकी) बारा (दाल की पकौड़ी) को गुंड्रुक (हरी सब्जियों से तैयार किंडवित अचार) से तो भारतीय दाल-बाटी, उड़द-कचौड़ी व सिंघाड़ा मिठाई का स्वाद लिया जा सकेगा। मैत्री यात्रा में दोनों देश के व्यंजन विशेषज्ञ भी शामिल हैं जो जायके का प्रबंध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed