{"_id":"68585680373a5c7c8f08be9d","slug":"mahendra-highway-of-nawalparasi-completely-blocked-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-152584-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नवलपरासी का महेंद्र राजमार्ग पूरी तरह ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नवलपरासी का महेंद्र राजमार्ग पूरी तरह ठप
Mon, 23 Jun 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
सोनौली (महराजगंज)। नेपाल के नवलपरासी का महेंद्र राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। नेपाल की प्रमुख आठ सड़कों पर एक तरफ से आवागमन जारी है। बिनयी नदी के पास बने डायवर्जन पर चेतावनी जारी की गई है। लोगों को कम पानी में भी सावधानी बरतने की अपील की गई है।
नेपाल पुलिस ने बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण विभिन्न सड़कों की स्थिति का विवरण सार्वजनिक किया है। बाढ़ के कारण नवलपरासी के बिनयी त्रिवेणी ग्रामीण नगर पालिका-1 में महेंद्र राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है।
हर बार बारिश के बीच सड़क कटाव, सड़क पर भूस्खलन, पुल का टूटना आदि से यात्रा असुविधाजनक हो जाती है। दुर्घटनाएं होती हैं। इस बार मानसून के शुरुआती सप्ताह में ही दुर्घटनाएं हो रही हैं, सड़कें अवरुद्ध हो रही हैं।
विज्ञापन
खासकर उन सड़क खंडों पर जिनका नवीनीकरण किया जा रहा है, यात्रियों को जोखिम उठाकर यात्रा करनी पड़ रही है।